Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / उदयपुर के हरिदास जी की मगरी एवं न्यू फ्लोरा कॉम्पलेक्स से बड़ी मात्रा में विदेश निर्मित विदेशी मदिरा बरामद

clean-udaipur उदयपुर के हरिदास जी की मगरी एवं न्यू फ्लोरा कॉम्पलेक्स से बड़ी मात्रा में विदेश निर्मित विदेशी मदिरा बरामद
News Agency India August 01, 2021 08:02 PM IST

उदयपुर के हरिदास जी की मगरी एवं न्यू फ्लोरा कॉम्पलेक्स से बड़ी मात्रा में विदेश निर्मित विदेशी मदिरा बरामद

जयपुर, 13 अगस्त। आबकारी आयुक्त डॉ. जोगाराम के निर्देश पर अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को आबकारी निरोधक दल ने बड़ी कामयाबी हासिल की। उदयपुर में पहली बार बड़ी मात्रा में विदेश निर्मित विदेशी मदिरा बरामद की गई।

दल के प्रभारी सहायक आबकारी अधिकारी अजय जैन के नेतृत्व में प्रहराधिकारी नाथूसिंह व आबकारी जाप्ते की ओर से मल्लातलाई क्षेत्र में हरिदास जी की मगरी एवं न्यू फ्लोरा कॉम्पलेक्स में एक गोदाम में कार्रवाई की गई। हरिदास जी की मगरी में डिकॉय ऑपरेशन करते हुए अमृतसर निवासी अमृतपाल से विदेश निर्मिति विदेशी ब्रांड जेगर मेस्टर की 12 बोतल व बेलिज की 2 बोतल जब्त की गई। इसके अलावा न्यू फ्लोरा कॉम्पलेक्स क्षेत्र में एक गोदाम से 14 गत्ता कार्टन में रखी 113 बोतल विदेश निर्मित विदेशी मदिरा बरामद की गई। इनमें 11 बोतल चिवास रीगल, 12 बोतल सिरोक वोडका, 24 बोतल जेगर मेस्टर, 17 बोतल टेंकरे, 6-6 बोतल सिवाम रीगल गोल्ड, गोल्ड लेबल रिजर्व व मंकी मोल्डर, 5-5 बोतल रोकू जीन, वेलवेडेर, द बोरेनिस्ट ड्राईजीन, एबसेल्यूट वोडका व ब्लेक लेबल, 4 बोतल ग्रेगुज व 2 बोतल मेगेलन स्कॉच शामिल हैं। इनमें से कुछ ब्रांड आरएसबीसीएल से वर्ष 2021-22 के लिए अनुमोदित भी नहीं है।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS