RUIDP और PHED के मध्य तालमेल का अभाव, भीषण गर्मी में जनता को हो रही पेयजल समस्या
उदयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवरेज डालने का कार्य RUIDP द्वारा चल रहा है, जिसके लिये सड़को को JCB से खोद कर सीवरेज पाइप डाले जा रहे है। इस कारण कई कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई करने वाली मुख्य पाइप लाइन व घरेलू कनेक्शन jcb द्वारा क्षतिग्रस्त हो रहे है, RUIDP के अधिकारी व अधीनस्थ कर्मचारियों का ध्यान केवल सीवरेज लाइन डालने तक ही सीमित है। RUIDP वालो द्वारा पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने पर भी बिना रिपेयर किये या कभी कभी अस्थाई जुगाड़ कर सीवरेज लाइन डालने के बाद खोदे गए गड्ढों को भराव डाल कर बंद कर रहे है जो कई स्थानों पर बैठ भी गए है।
RUIDP विभाग के नवीन सिंघल का कहना है कि यदि कहीं पेयजल पाइप लाइन लीकेज है तो रिपेयर करना PHED विभाग का काम है, फिर भी हमने फीटर लगा रखा है जो कनेक्शन ठीक कर रहा है। लेकिन वास्तविक स्थिति कुछ और ही है। RUIDP विभाग के पास रिपेयरिंग करने वाला पर्याप्त स्टॉफ ही नही है। एक बार नवीन सिंघल जी को शिकायत करने के बाद वे अगली बार फ़ोन तक नही उठाते, जनता की शिकायतों के बावजूद RUIDP वालो की कई लापरवाहियां सामने आ रही है।
इधर PHED की सहायक अभियंता यामिनी उपाध्याय का कहना है कि RUIDP के कार्यो के कारण कई जगह पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है जिन्हें ठीक किया जा रहा है। लेकिन मुख्य लाइन से जुड़े घरेलू कनेक्शन क्षतिग्रस्त होने पर रिपेयर करने की जिम्मेदारी PHED की नही, उपभोक्ताओं को स्वयं के स्तर पर रिपेयरिंग करवानी होगी, विभाग का यह भी कहना है कि उनकी जिला स्तरीय मीटिंग में यह बात तय हुई थी कि RUIDP वाले PHED की पाइप लाइनों से अवगत होने के बाद ही कार्य प्रारंभ करेंगे और यदि लाइन क्षतिग्रस्त होती है तो उसे रिपेयर करने की जिम्मेदारी RUIDP की रहेगी।
लेकिन इन दोनों विभागों में किसी प्रकार का तालमेल नही होने से नुकसान जनता का हो रहा है और लॉक डाउन में पेयजलापूर्ति बाधित होने से इस भीषण गर्मी में भी प्रभावित लोग पीने के पानी को तरस रहे है।
जनता को इस गर्मी में पेयजल तकलीफ न हो इसके लिये RUIDP व PHED में समन्वय आवश्यक है साथ ही मौके पर चल रहे कार्यो का निरीक्षण भी , जो कि अधिकारियों द्वारा नही किया जा रहा।
पत्रकार : जयवन्त भैरविया की कलम से

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk