जयपुर, 20 मार्च। राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण राज्यमंत्री और जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी ने शुक्रवार को कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक लेकर बजट घोषणाओं व फ्लैगशिप योजनाओं, पेयजल व बिजली की ग्रीष्मकालीन व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा की और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्रों तक पहुंचाने, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर आमजन के परिवादों का गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निस्तारण करें। बिजली, पानी, चिकित्सा जैसी आधारभूत सुविधाओं को निर्बाध आमजन तक पहुँचाने के प्रयास में गति लाएं।
समर कंटीन्जेंसी प्लान पर हुई चर्चा—
श्री सिंह ने ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए पीएचईडी को खराब ट्यूबवेल, जल टंकियों की लीकेज, पम्पसेट आदि की जांच के लिए सर्वे कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल में आमजन को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्र ही पूर्ण की जाएं। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शेष पाइपलाइन कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा मोटर पम्पों की मरम्मत के प्रस्ताव तत्काल भेजने तथा समर कंटीन्जेंसी के तहत आकस्मिक कार्य समय पर पूर्ण करने को कहा।
मौसमी बीमारियों के मध्येनज़र सजग रहे चिकित्सा विभाग- श्
प्रभारी मंत्री ने कहा कि गर्मी के मद्देनजर हीट वेव, लू, तापाघात जैसी मौसमी बीमारियों के बढ़ने की संभावना भी अधिक हो जाती है, ऐसे में चिकित्सा विभाग अपनी मशीनरी को सजग रखते हुए आमजन को बेहतर इलाज उपलब्ध कराए। मौसमजनित बीमारियों के रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें। उन्होंने पर्याप्त दवा भंडार रखने एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने जेवीवीएनएल अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए कनेक्शन, मरम्मत कार्य, नए जीएसएस व लाईन के कार्यों में गति लाने एवं आमजन की विद्युत संबंधी शिकायतों का तुरंत निपटारा करते हुए राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। यातायात सुलभ करने के उद्देश्य से प्रस्तावित सड़क कार्य शीघ्र प्रारंभ करने, निर्माणाधीन कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने, कोटपूतली बाईपास कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस द्वारा चलाए गए लेन सिस्टम की सराहना करते हुए इसे और प्रभावी बनाने, कानून व्यवस्था मजबूत रखने और मादक पदार्थों के अवैध निर्गमन और भंडारण पर की जा रही कार्रवाई को और अधिक प्रभावी कर अपराध पर पूर्ण नियंत्रण लाने के निर्देश दिए।
पंच गौरव पर हुई चर्चा
पंच गौरव के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि इन गतिविधियों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए तथा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि जिले के समग्र विकास को गति मिले।
बजट घोषणाओं को समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के दिए निर्देश
जिला प्रभारी मंत्री ने सभी बजट घोषणाओं को निर्धारित समय सीमा में, नियमानुसार एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवाद व समाधान की समीक्षा करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेण्डर को लेकर सर्तकता रखें, सुनिश्चित करें कि आमजन को घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। हरियालो राजस्थान एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।
प्रभारी मंत्री ने नगर निकायों को निर्देश देते हुए कहा कि कचरा संग्रहण और सफाई का कार्य समुचित ढंग से और मानकों के अनुरूप किया जाए।
बैठक में जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने पीपीटी के माध्यम से बजट घोषणाओं, विभिन्न विकास कार्यों, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति एवं समर कॉन्टिंजेंसी प्लान की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने प्रभारी मंत्री को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रदान किए गए निर्देशों की पालना अक्षरश: सुनिश्चित की जाएगी।
इस दौरान विधायक कोटपूतली श्री हंसराज पटेल, जिला कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोस्वामी, जिला पुलिस अधीक्षक श्री सतवीर सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ओमप्रकाश सहारण, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हरिओम मीणा, आयुक्त नगर परिषद श्री अरुण शर्मा भी मौजूद रहे।जयपुर, 20 मार्च। राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण राज्यमंत्री और जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी ने शुक्रवार को कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक लेकर बजट घोषणाओं व फ्लैगशिप योजनाओं, पेयजल व बिजली की ग्रीष्मकालीन व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा की और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्रों तक पहुंचाने, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर आमजन के परिवादों का गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निस्तारण करें। बिजली, पानी, चिकित्सा जैसी आधारभूत सुविधाओं को निर्बाध आमजन तक पहुँचाने के प्रयास में गति लाएं।
समर कंटीन्जेंसी प्लान पर हुई चर्चा—
श्री सिंह ने ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए पीएचईडी को खराब ट्यूबवेल, जल टंकियों की लीकेज, पम्पसेट आदि की जांच के लिए सर्वे कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल में आमजन को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्र ही पूर्ण की जाएं। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शेष पाइपलाइन कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा मोटर पम्पों की मरम्मत के प्रस्ताव तत्काल भेजने तथा समर कंटीन्जेंसी के तहत आकस्मिक कार्य समय पर पूर्ण करने को कहा।
मौसमी बीमारियों के मध्येनज़र सजग रहे चिकित्सा विभाग- श्
प्रभारी मंत्री ने कहा कि गर्मी के मद्देनजर हीट वेव, लू, तापाघात जैसी मौसमी बीमारियों के बढ़ने की संभावना भी अधिक हो जाती है, ऐसे में चिकित्सा विभाग अपनी मशीनरी को सजग रखते हुए आमजन को बेहतर इलाज उपलब्ध कराए। मौसमजनित बीमारियों के रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें। उन्होंने पर्याप्त दवा भंडार रखने एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने जेवीवीएनएल अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए कनेक्शन, मरम्मत कार्य, नए जीएसएस व लाईन के कार्यों में गति लाने एवं आमजन की विद्युत संबंधी शिकायतों का तुरंत निपटारा करते हुए राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। यातायात सुलभ करने के उद्देश्य से प्रस्तावित सड़क कार्य शीघ्र प्रारंभ करने, निर्माणाधीन कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने, कोटपूतली बाईपास कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस द्वारा चलाए गए लेन सिस्टम की सराहना करते हुए इसे और प्रभावी बनाने, कानून व्यवस्था मजबूत रखने और मादक पदार्थों के अवैध निर्गमन और भंडारण पर की जा रही कार्रवाई को और अधिक प्रभावी कर अपराध पर पूर्ण नियंत्रण लाने के निर्देश दिए।
पंच गौरव पर हुई चर्चा
पंच गौरव के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि इन गतिविधियों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए तथा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि जिले के समग्र विकास को गति मिले।
बजट घोषणाओं को समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के दिए निर्देश
जिला प्रभारी मंत्री ने सभी बजट घोषणाओं को निर्धारित समय सीमा में, नियमानुसार एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवाद व समाधान की समीक्षा करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेण्डर को लेकर सर्तकता रखें, सुनिश्चित करें कि आमजन को घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। हरियालो राजस्थान एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।
प्रभारी मंत्री ने नगर निकायों को निर्देश देते हुए कहा कि कचरा संग्रहण और सफाई का कार्य समुचित ढंग से और मानकों के अनुरूप किया जाए।
बैठक में जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने पीपीटी के माध्यम से बजट घोषणाओं, विभिन्न विकास कार्यों, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति एवं समर कॉन्टिंजेंसी प्लान की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने प्रभारी मंत्री को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रदान किए गए निर्देशों की पालना अक्षरश: सुनिश्चित की जाएगी।
इस दौरान विधायक कोटपूतली श्री हंसराज पटेल, जिला कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोस्वामी, जिला पुलिस अधीक्षक श्री सतवीर सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ओमप्रकाश सहारण, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हरिओम मीणा, आयुक्त नगर परिषद श्री अरुण शर्मा भी मौजूद रहे।