Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / खेरवाड़ा SHO 2.5 लाख की घूस लेते ट्रेप, केस में जो धारा थी ही नहीं उसे हटाने के 4 लाख वसूले !

clean-udaipur खेरवाड़ा SHO 2.5 लाख की घूस लेते ट्रेप, केस में जो धारा थी ही नहीं उसे हटाने के 4 लाख वसूले !
News Agency India February 02, 2020 03:55 AM IST

खेरवाड़ा SHO 2.5 लाख की घूस लेते ट्रेप, केस में जो धारा थी ही नहीं उसे हटाने के 4 लाख वसूले !

राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थानाधिकारी (एसएचओ) को भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो डूंगरपुर की टीम ने मंगलवार को ढाई लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। खेरवाड़ा एसएचओ भंवरलाल बिश्नोई रिश्वत के डेढ़ लाख रुपए पहले ले चुका था। रिश्वत की यह राशि बिश्नोई ने एक मामले धारा हटाने की एवज में ली

इस केस में 452 आईपीसी हटाने के लिए थानाप्रभारी सब इंस्पेक्टर भंवरलाल बिश्नोई ने साढ़े चार लाख रुपए रिश्वत की मांग की। सौदा चार लाख में तय हुआ। इसके बाद वह उसे डरा धमकाकर डेढ़ लाख रुपए तो वसूल लिए और शेष राशि के लिए दबाव बना रहा था। एसीबी ने शिकायत का 10 फरवरी को सत्यापन करवाया और मंगलवार जाल बिछाकर आरोपी एसएचओ को ट्रेप कर लिया।

डूंगरपुर एसीबी के डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि स्वास्तिक कॉलेानी, खेरवाड़ा निवासी अमित बालेश्वर ने एसीबी में 9 फरवरी को शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसके खिलाफ खैरवाड़ा थाने में एक मुकदमा दर्ज हुआ था।

 

 

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS