मानवता को शर्मशार करने वाले अपराधियों को किया उदयपुर पुलिस ने गिरफ्तार !
उदयपुर जिले के खेरोदा थाना इलाके के मंडकपुरा कालबेलिया कच्ची बस्ती में महिला और उसके प्रेमी के साथ हुए सनसनीखेज घटनाक्रम मामले में उदयपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 3 आरोपी गिरफ्तार कर लिए है। पुलिस ने सुबह कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी और दो महिलाओं सहित कुल 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 6 से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है।
नाता प्रथा है संगीन अपराध की जड़ :
दरअसल इस पूरे मामले में एक महिला अन्य युवक के साथ नाते चली गई थी (नाता प्रथा में समाज की अनुमति पैसे लेकर दी जाती है। ) । इसी बात से नाराज समाज और बस्ती के कुछ लोगों ने इस महिला और उसके प्रेमी का पहले तो अपहरण किया और उन्हें बंधक बना लिया। फिर कुछ समय बाद सरेराह दोनों के साथ मारपीट की गयी और इनके बाल तक काट दिए गए। कुछ लोगों ने इनका मुंह काले रंग से पोत दिया। इन्हे जूतों की माला तक पहनायी गयी और दबी जुबान से लोग आदमी के साथ दुष्कर्म भी बात भी कह रहे है।
इस पूरे मामले के बाद आसपास के इलाके में रहने वाले तमाम लोग अपने घर छोड़कर भाग गए हैं।मंडकपुरा कालबेलिया कच्ची बस्ती वीरान हो गयी है। पुलिस सरगर्मी से मामले की पड़ताल में जुट गयी है।