उदयपुर के उमरड़ा स्थित एस.एस.इंजीनियरिंग में कश्मीरी छात्र ने डाली CAB पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट !
राजस्थान के उदयपुर के उमरड़ा में स्थित एस.एस.इंजीनियरिंग में कश्मीरी छात्र ने CAB पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट डाल दी जिससे बाद में कॉलेज में बवाल खड़ा हो गया। उदयपुर पुलिस द्वारा CAB पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर गिरफ्तार करने के पहले मामले में अभियुक्त की पहचान एसएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग उमरडा उदयपुर राजस्थान से मुबासीर अहमद फारसिंग B.Tech छात्र के रूप में हुई है ।
मुबासीर अहमद फारसिंग ने CAB पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसके बाद उनके कॉलेज के अन्य साथियों ने उन्हें इसे हटाने के लिए कहा।
लगभग दिन में चार बजे के बाद जब मुबासीर अहमद फारसिंग कॉलेज के बाहर गया तो कुछ स्थानीय लोगों के साथ कॉलेज छात्रों ने उसे माफी मांगने के लिए कहा।हालाँकि उसने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के कारण का हवाला देते हुए इनकार कर दिया। बाद में इन छात्रों ने कुछ स्थानीय लोगों के साथ स्थानीय पुलिस को बुलाया और उन्हें छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ कर सख्त कार्रवाई करने को कहा।बाद में उसे स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृस्टि से थाने ले जाया गया ।