कन्हैया कुमार पर साल 2015 में JNU परिसर में महिला से दुर्व्यवहार करने पर लगा था जुर्माना !
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर साल 2015 में विश्वविद्यालय परिसर में कथित रूप से "दुर्व्यवहार" करने और एक छात्रा को "धमकी" देने के लिए 3,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था।यह घटना 10 जून 2015 को हुई थी, जब महिला कैंपस के अंदर टहल रही थी और कन्हैया कुमार द्वारा खुले में पेशाब करने पर उसने आपत्ति जताई थी।
उसने आरोप लगाया है कि जब उसने कन्हैया कुमार से इस बारे में बात की तो उसने उनके साथ "दुर्व्यवहार" किया और उसे "मनोरोगी" कहा और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। कन्हैया कुमार ने जुर्माना अदा भी किया था और आगे कोई टिप्पणी भी नहीं की थी।उक्त महिला जो अब दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षक है, ने जेएनयू प्रशासन के साथ शिकायत दर्ज की और प्रोक्टरियल जांच में श्री कुमार को दोषी पाया गया था ।