विकास दूबे के महाकाल मंदिर सरेंडर को लेकर कमलनाथ ने खड़े किये सवाल !
पिछले सप्ताह आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विकास दुबे को तीन राज्यों में पुलिस द्वारा लगभग एक सप्ताह तक पीछा करने के बाद मध्य प्रदेश में गिरफ्तार किया गया है। विकास दुबे को उज्जैन में पकड़ा गया था, उसी समय यूपी में अलग-अलग मुठभेड़ों में उसके दो सहयोगी मारे गए थे। उसके सबसे करीबी सहयोगी अमन दुबे, कल मारा गए था ।
इस प्रक्रम पर मध्य प्रदेश के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने सवाल खड़े किये है और अपने सवालो को सोशल मीडिया पर अपने ऑफिसियल एकाउंट पर ट्वीट किया है।
कमलनाथ ने लिखा
"यूपी के कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर , 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे के उज्जैन में महाँकाल मंदिर में ख़ुद सरेंडर करने की घटना की उच्चस्तरीय जाँच होना चाहिये।इसमें किसी बड़ी सियाशी साज़िश की बू आ रही है।इतने बड़े इनामी अपराधी के जिसको पुलिस रात- दिन खोज रही है,उसका कानपुर से सुरक्षित मध्यप्रदेश के उज्जैन तक आना और महाँकाल मंदिर में प्रवेश करना और ख़ुद चिल्ला- चिल्लाकर ख़ुद को गिरफ़्तार करवाना,कई संदेह को जन्म दे रहा है,किसी संरक्षण की और इशारा कर रहा है,इसकी जाँच होना चाहिये।हमने हमारी सरकार में माफ़ियाओ के ख़िलाफ़ सतत बड़ा अभियान चलाया , जिसके कारण माफिया प्रदेश छोड़कर चले गये और अब भाजपा सरकार आते ही माफिया वापस प्रदेश लौटने लगे है।प्रदेश माफियाओ की सुरक्षित शरणस्थली बनता जा रहा है।"
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.