मध्यप्रदेश के कांग्रेस नीत मुख्यमंत्री कमलनाथ का इस्तीफा !
मध्य प्रदेश में कॉंग्रेस के बागी विधायकों में से 19 विधायकों के इस्तीफे के बाद कमल नाथ सरकार स्पष्ट तौर पर अल्पमत में आ गयी और कमल नाथ ने सरकार के इस्तीफे की घोषणा कर दी है। प्रेस कांफ्रेंस में कमलनाथ ने कहा कि भाजपा पिछले 15 महीने से मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास कर रही थी। हमने कभी सौदे की राजनीती नहीं की है। मैं अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौपने जा रहा हूँ।