काढ़ा वितरण न बन जाए उदयपुर में कोरोना वायरस फैलने का कारण !
उदयपुर में कोरोना वायरस को लेकर गंभीर लापरवाही देखने में सामने आ रही है जिसमें कई सामाजिक संस्थाएं बचाव के लिए काढ़ा वितरण कर भीड़ को इकट्ठा कर रही है। वहीं स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार ने राजस्थान सहित समूचे उदयपुर जिले में धारा 144 लागू कर दी है। इसके साथ ही 20 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके बावजूद सामाजिक सामाजिक सरोकार दिखाने के लिए कुछ संस्थाएं कोरोना से बचाव के लिए काढ़ा वितरण कर भीड़ इकट्ठी कर रही है। इस तरह के काढ़ा वितरण केंद्र संस्थाओं की ओर से पारस,सूरजपोल और कई चौराहों पर संचालित किये जा रहे है। यह काढ़ा वितरण केंद्र कोरोना संक्रमण के लिए हॉट बेड साबित हो सकते हैं।
इस तरह कोरोना के दौर में टेंट तंबू लगाकर सड़क पर भीड़ इकट्ठी कर काढ़ा वितरण करने पर संक्रमण बढ़ने का खतरा है और कोई भी एक संक्रमित व्यक्ति अगर भीड़ में पहुंच जाता है तो भीड़ के माध्यम से कोरोना वायरस समूचे उदयपुर सहित पूरे राजस्थान में फेल सकता है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस से आशा की जाती है कि इस तरह कोरोना से बचाव के लिए वितरण किए जाने वाले काढ़ा शिविरों को तुरंत बंद किया जावे।