Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / ग्रामीण संवाददाताओं तक पहुंचेगा जार का सदस्यता अभियान

clean-udaipur ग्रामीण संवाददाताओं तक पहुंचेगा जार का सदस्यता अभियान
News Agency India October 02, 2020 11:49 AM IST

ग्रामीण संवाददाताओं तक पहुंचेगा जार का सदस्यता अभियान

उदयपुर, 27 अक्टूबर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) का सदस्यता अभियान ग्रामीण संवाददाताओं तक पहुंचेगा। गांव की समस्याओं और गतिविधियों को अपनी लेखनी के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने वाले ग्रामीण पत्रकारों को भी जार से जोड़ा जाएगा ताकि ग्रामीण पत्रकारिता में आने वाली समस्याओं को सरकार और उचित मंच तक पहुंचाकर उनके समाधान की राह का प्रयास किया जा सके।

यह बात यहां महाकाल मंदिर में मंगलवार को आयोजित जार उदयपुर की बैठक में उभर कर आई। सदस्यता अभियान को लेकर जार प्रदेशाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा व प्रदेश महासचिव संजय सैनी के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में जार उदयपुर की कार्यकारिणी व सदस्यों ने विभिन्न सुझाव दिए।

जिलाध्यक्ष नानालाल आचार्य ने बताया कि जार के प्रदेश सचिव कौशल मूंदड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश वर्मा सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने विचार रखे। सभी ने ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोडऩे की बात कही, साथ ही सदस्य बनने के लिए आवश्यक दस्तावेजों को भी जरूरी बताया।

जार उदयपुर के महासचिव भरत मिश्रा ने मीडियाकर्मियों को खबरों के साथ जरूरतमंदों और आपात स्थिति में परेशान आमजन को राहत पहुंचाने में भी तत्पर रहने की जरूरत बताई।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

बैठक में कोषाध्यक्ष गोपाल लोहार सहित रवि नंदवाना, प्रिया दुबे, हेमंत सिंह, दिनेश भट्ट, जयवंत भैरविया, सुरेश लखन, लक्षित लोहार, हरीश लोहार आदि सदस्यों ने विचार रखे।


Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS