वीडियो : भाजपा बन गयी मेवाड़ में एक व्यक्ति की जेब की पार्टी :रणधीर सिंह भीण्डर
वार्ड 18 के जनता सेना से लोकप्रिय युवा नेता गिरीश वैष्णव दोबारा वार्ड में नामांकन कर मैदान में उतर चुके है। इनके चुनावी अभियान के और पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर जनता सेना के संरक्षक रणधीर सिंह भीण्डर, वरिष्ठ नेता माँगी लाल जोशी,दिनेश माली और गजेंद्र सामर ,हितेश व्यास ने वार्ड 18 पहुँच कर चुनावी रणनीति की चर्चा करी।
माँगी लाल जोशी ने कहाँ कि हमने उदयपुर शहर के 7 वार्डों में जनता सेना के प्रत्याषी उतारे है और हमें डर है कि गुलाब चंद कटारिया जिस तरह से उदयपुर शहर में गुण्डागिरी के माध्यम से कार्यकर्ताओं के धमकाने का काम करते है ऐसे में हम अपने प्रत्याषी की हर सम्भव मदद करेंगे और हमने इस वार्ड से गिरीश वैष्णव को उतारा है। पिछले 5 कार्यकालों में से तीन सिलसिलेवार कार्यकाल से जो भ्रस्टाचार और अहंकार हुआ है और जिस प्रकार से इसको निजी सम्पत्ति बनाया है उसको देखकर हमने चैलेंज देने के लिए गिरीश वैष्णव को अपना उम्मीदवार बनाया है।
वही जनता सेना के मुख्य सरंक्षक रणधीर सिंह भीण्डर ने कहाँ कि जनता सेना तो जनता की सेना है और जनता की समस्याओं का निदान करने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे। ऐसे झुंझारू लोगो को हमने टिकट दिया है जो लोगों के बीच रहते है ,लोगों की समस्याएँ जानते है और उसे दूर करने का प्रयास कर सकते है। हमने जो प्रत्याशी खड़े किये है , वे सभी अपने वार्ड से जीतेंगे और मेयर चुनावों में बहुत बड़ा रोल जनता सेना के पार्षदों का होगा। जहाँ तक वर्तमान भाजपा का बोर्ड है और उदयपुर का सवाल है तो मैं तो वल्ल्भनगर के बारे में ज्यादा बता सकता हूँ लेकिन मैं गुलाब चंद कटारिया को जानता हूँ। उनकी कथनी और करनी में फर्क है। जो कार्यकर्त्ता दिन रात मेहनत करके पार्टी को खड़ा करने में लगा है,उस कार्यकर्ता को मौका आने पर उसे पीछे हटा कर अपने किसी आदमी को वो आगे बढ़ा देते है। आप देखिये आपके राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने तय किया था कि किसी को वार्ड चेंज नहीं करने देंगे लेकिन पार्टी की अवहेलना करते हुए इन्होने यहाँ पर कई सीटों को इधर उधर करके दूसरे वार्ड के लोगों को खड़ा कर दिया। ये (गुलाब चंद कटारिया ) पार्टी की अवहेलना करते है फिर भी पार्टी को इनकी तरफ ध्यान ही नहीं जाता। मैं 2008 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा हूँ लेकिन इन्होने मेरा वहाँ विरोध किया और दूसरों पर तो फटाफट कार्यवाही हो जाती है इन पर आज तक नहीं हुई। मेरा ऐसा मानना है कि भारतीय जनता पार्टी मेवाड़ में एक व्यक्ति की जेब की पार्टी बन गयी है उसको निकालना बहुत जरुरी है।