नरेला क्वॉरेंटाइन में तबलीगी कर रहे कमरे के बाहर शौच ,FIR हुई दर्ज !
देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे है। भारत मे कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4000 के पार जा चुकी हैं।
इनमे से 1400 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले तबलीगी जमात से जुड़े हुए है। देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या में बढ़त में तबलीगी जमात से जुड़े लोग की भूमिका एहम मानी जा रही है। इसके वाबजूद क्वारंटाइन किए गए जमाती अपनी हरकतों से अस्पताल सहित अन्य लोगों को परेशान करने से बाज नहीं आ रहे।
देश के कई हिस्सों से जमातियों द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार की खबरें सामने आ रही हैं। दिल्ली के नरेला थाने में तबलीगी जमात कार्यक्रम में भाग लेने वाले 2 जमातियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों जमातियों पर क्वारंटाइन सेंटर में अपने कमरे के सामने शौच करने का आरोप है।
सफाई कर्मचारी की शिकायत पर इन दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जमातियों को 31 मार्च को नरेला में बने क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया गया था। इससे पहले भी दिल्ली में क्वारंटाइन में रखे गए जमात के लोगों द्वारा डॉक्टरों के साथ अभद्रता का मामला सामने आ चुका है।