Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / बढ़ते तापमान के कारण छोटे द्वीप राज्यों को बाढ़ से बचाने में मदद करने के लिए इसरो के पास हैं आवश्यक तकनीकी

clean-udaipur बढ़ते तापमान के कारण छोटे द्वीप राज्यों को बाढ़ से बचाने में मदद करने के लिए इसरो के पास हैं आवश्यक तकनीकी
newsagencyindia.com December 09, 2021 11:31 AM IST

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी,  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञानकेंद्रीय राज्य मंत्री प्रधानमंत्री कार्यालयलोक शिकायतपेंशनपरमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इसरो के पास ऐसी आवश्यक तकनीकी और विशेषज्ञता है जो बढ़ते तापमान के कारण छोटे द्वीप राज्यों को बाढ़ से बचाने में मदद करने के लिए अंतरिक्ष आधारित सूचनाओं का उपयोग करके चक्रवातों की अग्रिम चेतावनीतट रेखाओं और प्रवाल भित्तियों की निगरानी के बारे में जानकारी देता है।

आज दिनांक 8 दिसंबर, 2021 को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसरो हिंद महासागर क्षेत्र में कुछ छोटे द्वीप विकासशील राज्यों (एसआईडीएस) को ऐसी जानकारी देने के लिए कमर कस रहा है। उन्होंने कहासंयुक्त राष्ट्र द्वारा यूनाइटेड किंग्डम के ग्लासगो में आयोजित 26वें सम्मेलन के दौरान भारतयूकेऑस्ट्रेलियाफिजीजमैका और मॉरीशस ने संयुक्त रूप से एसआईडीएस को बुनियादी ढांचा प्रणालियों की आपदा लचीलापन पर तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए एक पहल इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर रेजिलिएंट आइलैंड स्टेट्स (आईआरआईएस) की शुरुआत की गई।

केंद्रीय मंत्री ने कहाआईआरआईएस लचीला बुनियादी ढांचे के विकास के लिए मौजूदा वित्तीय तंत्र तक पहुंच की सुविधा देकर एसआईडीएस का भी समर्थन करेगा। आईआरआईएस भौगोलिक क्षेत्रों में मांग के आधार पर 58 छोटे द्वीप विकासशील राज्यों (एसआईडीएस) को अपना सहयोग देगा।

इसरो अंतरिक्ष आधारित सूचनाओं का उपयोग करके हिंद महासागरों में उत्पन्न होने वाले सभी चक्रवातों को ट्रैक करता हैतीव्रता जानता हैलैंडफॉल टाईम और स्थान की भविष्यवाणी करता है। जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चक्रवात पूर्वानुमान सलाह देने वाली अनिवार्य एजेंसी हैभविष्यवाणी के तरीकों में सुधार के लिए इसरो आईएमडी का सहयोग करता है और शोध व विकास के जरिए सभी की मदद करता है।

इसरो ने भारतीय तटीय क्षेत्र के साथ लगे राज्यों की संवेदनशीलता का मूल्यांकन कर समुद्र के स्तर में वृद्धि के कारण अतिसंवेदनशील तटीय क्षेत्रों की पहचान की है। इसरो उपग्रह अवलोकन और संख्यात्मक मॉडल का उपयोग करते हुए चक्रवात के समय भारतीय तट के लिए बढ़ते तूफान और बाढ़ की विभीषिका का वास्तविक समय के हिसाब से भविष्यवाणी करता है। हिंद महासागरलाल सागर और अदेन की खाड़ी के प्रवाल भित्तियों के मानचित्र प्रकाशित कर लगातार उससे अवगत कराए गए। इसरो के वेडास जियोपोर्टल पर समुद्र की सतह के तापमान डेटा पर आधारित एक क्षेत्र विशिष्ट कोरल ब्लीचिंग मॉनिटरिंग सिस्टम की मेजबानी की गई है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS