क्या देश में अब कोरोना का पीक (Peak) आ गया है ?
कोरोनावायरस जहां पूरे भारत में फैलती जा रहा है ,वहीं पर भारत भर के निवासियों में इसे लेकर कई तरह के प्रश्न उठ रहे हैं। कोरोनावायरस के पीक पर आने की बातें भी लोगों में कही सुनी जा रही है।
इसी क्रम में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ अपर्णा अग्रवाल ने आकाशवाणी समाचार के ट्विटर हैंडल पर कोरोनावायरस के देश में पीक पर आने की अफवाह के संबंध में जानकारी साझा की है।
डॉ अपर्णा अग्रवाल के अनुसार अभी देश में कोरोनावायरस का पीक नहीं आया है। इसके बारे में सब के अलग-अलग गणित हैं। लेकिन अभी जैसे-जैसे कोरोनावायरस के केस बढ़ रहे हैं, उसके हिसाब से जुलाई में कोरोनावायरस के पीक पर आने की ज्यादा संभावना है। हालांकि पूरे देश में अलग-अलग राज्यों में यह अलग-अलग भी हो सकता है, क्योंकि कई राज्यों में कंट्रोल हो गया है, तो कई राज्यों में केस बढ़ रहे हैं इसलिए अलग-अलग शहरों में पीक का समय अलग अलग हो सकता है ।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.