स्मार्टसिटी उदयपुर के सीवर काम में गम्भीर अनियमतायें, दीवार ऐसी कि बनते ही टूट गयी !
उदयपुर शहर में स्मार्ट सिटी द्वारा पिछले 6 महीनों से पुरे शहर में सीवरेज का करोड़ों रूपये का काम प्रतिष्ठित फर्म एल. एंड टी. से करवा रहा है। निश्चय ही ये प्रोजेक्ट आने वाले दिनों में उदयपुर के सीवर और नालियों की समस्या से निजात दिला सकता है लेकिन काम की गुणवत्ता पर अभी से सवालियां निशान लगते जा रहे है।
हाल ही में नेहरू बाजार जो कि शहर के मुख्य बाजार का हिस्सा है और इसी इलाके में बारीश के दौरान सबसे ज्यादा पानी भरता है , में इस तरह का नाली निर्माण देखने मे आया है ,जिसमे नाली की दीवार उनके प्लेटर हटाते ही टूट गयी । साथ ही पूरी दीवार ऐसी बना दी गयी है जिसमे जगह जगह दरारें है। कई जगह इनमे छोटे छोटे खड्डे साफ नजर आ रहे है।
इसके साथ ही इन नलियों के तल पर भराई मात्र 1.5 इंच से 2 इंच के बीच ही करी गयी है।
मतलब साफ है कि कही न कही स्मार्ट सिटी के इस सीवर प्रोजेक्ट में गम्भीर अनियमितता और लापरवाही की जा रही है क्योंकि अगर दीवार प्लेट लगाते ही गिर गयी तो आप समझ सकते है कि काम की गुणवत्ता में किस कदर समझौता किया जा रहा होगा।
क्या किसी नाली के बेस या आधार में मात्र 1.5 इंच की भराई ही की जाती है जहाँ कम से कम 6 इंच का मापदंड होता है । ये किस तरह की गुणवत्ता का काम है जिसकी दुहाई स्मार्ट सिटी उदयपुर दिया करता है।