Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / पीडब्ल्यूडी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए प्रदेश भर में सघन निरीक्षण अभियान शुरू !

clean-udaipur पीडब्ल्यूडी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए प्रदेश भर में सघन निरीक्षण अभियान शुरू !
News Agency India March 01, 2021 02:38 AM IST

पीडब्ल्यूडी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए प्रदेश भर में सघन निरीक्षण अभियान शुरू !

जयपुर, 28 फरवरी। सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री राजेश यादव के निर्देश के बाद प्रदेशभर में विभागीय निर्माण कार्यों के सघन निरीक्षण शुरू हो गए हैं। विभिन्न जिलों में विभाग के अधीक्षण अभियंता तथा अधिशाषी अभियंताओं ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 27 फरवरी को सघन निरीक्षण अभियान की शुरूआत की।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की सुनिश्चितता के लिए गत 23 फरवरी को विभाग ने आदेश जारी किए थे जिसके तहत अधीक्षण एवं अधिशाषी अभियंताओं को प्रत्येक शनिवार को विभागीय निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए निरीक्षण करने होंगे। निरीक्षण के बाद अभियंताओं को आगामी सोमवार को फोटोग्राफ तथा वीडियो के साथ निरीक्षण रिपोर्ट सबमिट करनी होगी।

इन आदेशों की अनुपालना के लिए शनिवार को प्रदेशभर में अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता तथा अधिशाषी अभियंताओं ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे निर्माण एवं सड़क विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS