Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 50.86 करोड़ से अधिक

clean-udaipur भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 50.86 करोड़ से अधिक
News Agency India August 01, 2021 06:59 PM IST

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 50.86 करोड़ से अधिक

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 50.86 करोड़ से अधिक हो गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 58,79,068 सत्रों के जरिये कुल मिलाकर 50,86,64,759 टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 16,11,590 टीके लगाये गए।

इनमें शामिल हैं: 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक 

1,03,32,881

दूसरी खुराक

79,82,037

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,82,17,136

दूसरी खुराक

1,17,58,909

18-44 आयु समूह

पहली खुराक

17,67,66,853

 

दूसरी खुराक

1,20,24,776

45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह     

पहली खुराक

11,18,71,679

दूसरी खुराक

4,26,95,084

60 वर्ष से अधिक     

पहली खुराक

7,84,79,044

दूसरी खुराक

3,85,36,360

कुल

 

50,86,64,759

 

सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 से आरंभ हुआ। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारत में रिकवरी दर 97.40 प्रतिशत हो गई है। यह महामाही प्रारंभ होने के बाद से अब तक की सबसे अधिक रिकवरी दर है।

महामारी के आरंभ होने से लेकर अब तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,11,39,457व्यक्ति पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं तथा 39,686रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं। 

भारत में पिछले 24 घंटों में 35,499 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले 43 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

भारत के सक्रिय मामले आज 4,02,188 हैं तथा सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.26 प्रतिशत हैं।

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 13,71,871टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 48 करोड़ से अधिक (48,17,67,232) जांच की जा चुकी है।

जहां एक तरफ, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.35 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 2.59 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 14 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और अब लगातार 63 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS