भारत की पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक, भारत में किया पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट बंद
नई दिल्ली, 01 अक्टूबर 2022 :भारत(india) में पाकिस्तान (Pakistan) सरकार के ट्विटर अकाउंट को एक बार फिर से बंद कर दिया गया है। इस कारण अब भारत में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट नहीं चल पाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार की कानूनी मांग के बाद ट्विटर इंडिया ने यह कदम उठाया है।
आपको बताते चले कि इससे पहले सात सितंबर को भी पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट पर रोक लगा दी गई थी। बता दें कि पाकिस्तान सरकार का ट्विटर हैंडल @GovtofPakistan नाम से है। फिलहाल इस पर भारत में रोक लगा दी गई है।
ट्विटर की तरफ से बताया गया है कि एक लीगल शिकायत मिलने के बाद उसने ऐसा कदम उठाया है। माना जा रहा है कि भारत में देश विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है।