Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / भारत के कोविड-19 टीकाकरण कवरेज लगभग 37 करोड़ तक पहुँचा

clean-udaipur भारत के कोविड-19 टीकाकरण कवरेज लगभग 37 करोड़ तक पहुँचा
News Agency India July 01, 2021 03:57 PM IST

भारत के कोविड-19 टीकाकरण कवरेज लगभग 37 करोड़ तक पहुँचा

भारत में कोविड टीकाकरण का कुल कवरेज 8 जुलाई 2021 शाम 7 बजे तक की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार लगभग 37 करोड़ (36,85,76,352) तक पहुंच गया। कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिए सुलभ बनाने के नए चरण की शुरुआत 21 जून से हुई थी। बीते दिन शाम 7 बजे की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 36.08 लाख (36,08,940) से अधिक लोगों को टीके की खुराक लगाई गई।

बीते दिन 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के 17,93,389 लाभार्थियों ने कोविड-19 टीके पहली तथा 1,71,647 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक लगवाई है। तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 37 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेश में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के कुल 10,82,14,937 लोगों को टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है और 33,70,920 लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। आठ राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र ने 18 से 44 आयु वर्ग में कोविड-19 टीके की 50 लाख से ज्यादा पहली खुराक दे दी है। साथ ही आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों ने कोविड टीके की पहली खुराक लगवाई है।

  • पिछले 24 घंटों में भारत में 45,892 नये मामले दर्ज हुये।
  • भारत में सक्रिय मामले कम होकर 4,60,704 तक पहुंचे।
  • कुल मामलों में सक्रिय मामले 1.50 प्रतिशत हैं।
  • अब तक पूरे देश में कुल 2,98,43,825 मरीज स्वस्थ हुये।
  • पिछले 24 घंटों के दौरान 44,291 मरीज स्वस्थ हुये।
  • रिकवरी दर में बढ़ोत्‍तरी, वह 97.18 प्रतिशत पहुंची।
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 2.37 प्रतिशत है।
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.42 प्रतिशत है, जो लगातार 17वें दिन तीन प्रतिशत से कम पर कायम है।
  • जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 42.52 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS