Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / भारतीय सेना ने POK की नीलम घाटी के गाँव पर किया नियंत्रण ,लहराया तिरंगा !

clean-udaipur भारतीय सेना ने POK की नीलम घाटी के गाँव पर किया नियंत्रण ,लहराया तिरंगा !
News Agency India December 02, 2019 04:44 AM IST

भारतीय सेना ने POK की नीलम घाटी के केरन गाँव पर किया नियंत्रण ,लहराया तिरंगा !

पाकिस्तान पिछले कई दिनों से नीलम घाटी और एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा था जिसका भारतीय सेनाओं ने करारा जवाब देते हुए एलओसी पर स्थित पाकिस्तानी सेनाओं की चौकियों को ध्वस्त कर दिया और साथ ही नीलम घाटी में स्थित कई आतंकी लांच पैड को अपना निशाना बनाया।

पिछले कई दिनों से भारत-पाकिस्तान सीमा पर जिस तरह से तनाव बना हुआ था और पाकिस्तान रिपोर्टों के अनुसार भारतीय सेनाओं ने एलओसी पर पांच जगह से फेंसिंग हटा दी थी। इसके साथ ही टैंक रेजीमेंट के अलावा ब्रह्मोस मिसाइल की तैनाती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कर दी थी। उसके परिणाम आज सुबह तब सामने आए जब कुछ विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेनाओं ने नीलम घाटी के केरन गांव पर नियंत्रण लिया है और पाकिस्तानी ऑक्यूपेशनल फोर्सेस को फॉरवर्ड पोस्ट छोड़कर भागने मजबूर कर दिया है जिससे केरन के लोग चैन की सांस ले रहे हैं।

इसके साथ ही कट्टरवादी ताकतों का नीलम घाटी से पाकिस्तान की ओर पलायन शुरू हो गया है और पाकिस्तानी सेना उन्हें पाकिस्तान में घुसने से रोक रही है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना के ब्रिगेड हेड क्वार्टर और एसएसबी सेंटर जो कि अथमुकाम में स्थित है ,भारतीय सेना द्वारा निशाना बनाया गया है जिसमें 12 से ज्यादा पाकिस्तानी आर्मी और आतंकवादियों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं। इसके साथ ही नीलम घाटी से पाकिस्तान की ओर जाने वाले हाईवे को बंद कर दिया गया है

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS