नई दिल्ली, 21 जुलाई 2022 :नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज ईडी कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ का कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पुरजोर तरीके से विरोध कर रहे है। सुबह से ही देश भर के कांग्रेस नेता देश की राजधानी में इकट्ठा होने लगे और जैसे ही सोनिया गांधी से पूछताछ का समय नजदीक आया ये कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए।
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा ईडी का दुरुपयोग कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी को राजनीतिक द्वेषता द्वारा परेशान किये जाने पर विरोध कर रहे भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली प्रभारी अरमान जैन,नीतीश सुराना,फ़िरोज़ खान,जितेंद्र मीणा एवं कई कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन करने पर दिल्ली पुलिस ने मंदिर मार्ग पुलिस थाना में हिरासत में लिया।
इसके साथ ही प्रदर्शन में सचिन पायलट और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत देश भर के कई दिग्गज कांग्रेसी नेता शामिल थे। दिल्ली पुलिस ने विरोध कर रहे इन कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं में अशोक गहलोत और सचिन पायलट का नाम भी शामिल है।