भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलम्पिक में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। रानी रामपाल की कमान में खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल्स में जो खेल दिखाया, उसका तोड़ मजबूत मानी जाने वाली ऑस्ट्रेलिया के पास दिखता नज़र नहीं आया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं मगर पहला हाफ खत्म होते-होते टीम इंडिया ने गोल दाग दिया । अगले कुछ मिनट शानदार हॉकी दोनों टीमों की और से खेली गई लेकिन आखिर तक भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ीं।
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला टीम ने नया इतिहास रचते हुए पहली बार सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारत ने टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 1-0 से हराकर यह मैच अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में 7 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने गोलकीपर सविता पुनिया के साथ मिलकर एक भी मौके पर उसे कामयाब नहीं होने दिया।
ओलंपिक इतिहास में यह पहला मौका है, जब भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह है। सेमीफाइनल में उसका मुकाबला अर्जेंटीना से होगा।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en