भारतीय फार्मा कंपनी कैडिला का कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा !
कोरोना महामारी को लेकर पूरी दुनिया जहाँ डर के साये में जी रही है वहीं भारत की फार्मा कंपनिया इसके वैक्सीन की खोज में दिन रात एक किये हुए है। भारत की एक प्रमुख फार्मास्युटिकल फर्म कैडिला हेल्थकेयर ने एक सनसनीखेज दावा किया है कि वे एक वैक्सीन के निर्माण के करीब हैं जो कोरोनोवायरस (COVID-19) को ठीक कर सकता है।
सूत्रों के अनुसार कैडिला के अध्यक्ष पंकज पटेल ने दावा किया कि उनकी कंपनी एक वैक्सीन पर काम कर रही है जो फिलहाल जानवरों पर वैक्सीन का परीक्षण कर रही है। उन्होंने कहा कि परिणाम अगले महीने तक आ जाएंगे और फिर इसे नैदानिक परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। पटेल ने कहा कि अगर सब ठीक रहा तो हम तीन महीने में इसका इलाज भारत मे होता देख सकते हैं।