रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 8 एंटी-सबमरीन का आर्डर दिया !
एंटी-सबमरीन के निर्माण के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के शिपयार्ड कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ 6,311 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।है। बीते सोमवार इसने GRSE के साथ 8 जहाजों के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। नौसेना ने अब इनमें से 16 युद्धपोतों के लिए आदेश दिए हैं।
सरकार ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL), कोच्चि के साथ 8 एंटी सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASWSWC) के लिए एक अनुबंध पर भी हस्ताक्षर किए हैं। बाद में प्रति वर्ष 2 जहाजों के साथ 22 अक्टूबर से जहाजों की डिलीवरी शुरू होने वाले वाली है।