भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यों ओलम्पिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत रचा इतिहास
भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Men Hockey Team) ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में इतिहास रच दिया है। चार दशक के बाद टीम इंडिया को ओलंपिक का मेडल मिला है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने 41 साल के सूखे को खत्म करते हुए भारत को हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। ओलंपिक में भारत की हॉकी टीम को आखिरी पदक 1980 में मॉस्को में मिला था, जब वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में टीम ने गोल्ड जीता था। टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में जर्मनी को 5-4 से हरा दिया।
मैच की शुरुआत में कुछ पीछे रहने के बाद भारत ने पूरे मैच में अपनी बढ़त बनाए रखी। दोनों टीमों के बीच चले इस रोमांचक मैच में आखिर तक भारत ने बेहतरीन बचाव करते हुए जीत हासिल कर ली। दूसरे क्वार्टर में 3-1 से पिछड़ने के भारत ने जबरदस्त वापसी की और लगातार 4 गोल दागे। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह ने 17वें और 34वें, हार्दिक सिंह ने 27वें, हरमनप्रीत सिंह ने 29वें और रुपिंदर पाल सिंह ने 31वें मिनट में गोल किया। हालांकि चौथे क्वार्टर में जर्मनी ने एक और गोल दागा और स्कोर 5-4 कर दिया था।
पहले क्वार्टर में जर्मनी ने एक गोल करके भारत पर बढ़त बना ली और भारत खाली हाथ रह गया लेकिन इसके बाद भारत ने शानदार वापसी की। भारत ने अपनी रणनीति बदली और जर्मनी के आक्रामक खेल को रोकने में कामयाब रहा। दूसरे क्वार्टर में सिमरनजीत सिंह ने एक गोल दागकर भारत की उम्मीदें जगा दीं और मैच में वापसी कर ली. लेकिन, जर्मनी ने दो गोल दागकर भारत के सामने फिर से चुनौती खड़ी कर दी। भारतीय टीम ने भी अपनी कोशिशें जारी रखीं और मौकों को भुनाने में कामयाब रही।
हाफ़ टाइम से पहले हार्दिक सिंह और पैनल्टी कॉर्नर में हरमनप्रीत सिंह के गोल से मैच की सूरत बदल गई और मैच 3-3 की बराबरी पर पहुंच गया। अगला हाफ़ शुरू होते ही भारत ने मैच पर अपना दबदबा कायम कर लिया और रुपिंदर पाल सिंह ने पैनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील कर दिया। दो ही मिनट बाद सिमरनजीत सिंह ने अपना दूसरा गोल करते हुए भारत को बढ़े अंतर से 5-3 की बढ़त दिला दी।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en