लॉक डाउन के दौरान रामायण और महाभारत दिखाने की जनता की अपील, सरकार कर रही तैयारी!
कोरोना महामारी के चलते पूरे भारत भर में व्यापक लॉक डाउन घोषित कर दिया गया है । लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और इंटरनेट के माध्यम से सोशल मीडिया पर जानकारियां जुटा रहे हैं ।देशव्यापी लॉक डाउन के दौरान भारतीय उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया पर रामानंद सागर कृत रामायण और बी आर चोपड़ा कृत महाभारत सहित अन्य चैनलों पर दिखाने की मांग की है ताकि घर बैठे लोगों का मनोरंजन हो सके और साथ ही लोगों की भीड़ सड़कों पर ना निकले।
इसके साथ ही सुदर्शन न्यूज़ चैनल ने दूरदर्शन से रामायण और महाभारत के राइट्स लेकर प्रसारण करने की बात कही और कहा है कि इससे मिलने वाला सारा मुनाफा दिल्ली दूरदर्शन को दे दिया जाएगा ।रामायण और महाभारत चैनल चलाने के लिए प्रसार भारती और संबंधित स्टेकहोल्डर से इसे प्रसारित करने के लिए बात की जा रही है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर लोग चाणक्य ,विक्रम बेताल और शक्तिमान जैसे धारावाहिक चलाने की मांग भी करने लगे हैं।