भारतीय सेना ने उड़ाया सतवाल सेक्टर में आतंकी लॉन्च पैड,पाकिस्तान कर रहा तंगधार में सीज़ फायर उलंघन !
भारतीय सेना ने भारी कैलिबर हथियारों के साथ पाक अधिकृत कश्मीर के सतवाल सेक्टर में एक आतंकवादी लॉन्च पैड को निशाना बनाया।भारतीय सेना की कार्यवाही में कम से कम 4 आतंकी मारे गए है और कई घायल हुए है। सभी आतंकवादी हमारे क्षेत्र में घुसपैठ करने के लिए तैयार थे।
ख़ुफ़िया जानकारी मिलने पर भारतीय सेना ने भारी कैलिबर हथियारों के साथ पाक अधिकृत कश्मीर के सतवाल सेक्टर के अब्बासपुर में एक आतंकवादी लॉन्च पैड को नेस्तानबूद कर दिया। इस कार्यवाही से घबरा कर जवाब देते हुए आज 11 बजे तंगधार सेक्टर में भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी मोर्टार और तोपखाने की गोलाबारी पाकिस्तान द्वारा शुरू की गई है। ऐसा लगता है कि पाकिस्तान सेना पीओके के सतवाल सेक्टर में आतंकवादी लॉन्च पैड के खिलाफ कल की भारतीय सेना की कार्रवाई का बदला लेना चाहती है।