कारगिल के बाद पाकिस्तान को भारतीय सेना का सबसे बड़ा जवाब,POK में दिया संघर्ष विराम का हिसाब !
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में LOC पर पाकिस्तान सेना द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद शनिवार रात को भारतीय सेना ने कार्यवाही करते हुए नीलम वैली में आतंकी ठिकानो को निशाना बनाया गया ।
भारतीय सेना की कार्यवाही से नीलम घाटी हाईवे को पाकिस्तानी सेना ने रात भर बंद रखा और कई घंटो बाद इसे फिर से खोला गया है। पाकिस्तान की गोलाबारी में जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने कई पाकिस्तानी सैनिकों को भी घायल कर दिया है । पाकिस्तान लगातार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नीलम घाटी से आतंकवादियों को भारत में धकेलने की कोशिश कर रहा है। जहाँ कुछ दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प भारत के दौरे पर आने वाले है तो वही पाकिस्तान में बैठे आतंकी सहित शीर्ष नेता इस कोशिश में है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से लगातार ऐसी कार्यवाही कर रहे है जिससे अंतराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान खींचा जा सके।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार पाकिस्तानी सेना ने अकारण गोलीबारी का सहारा लिया। शाहपुर और किरनी सेक्टरों में फायरिंग एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत के एक हफ्ते बाद हुई और शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में तीन अन्य घायल हो गए है ।
विवरण के अनुसार, शनिवार दोपहर में शुरू हुई गोलीबारी अभी भी दोनों ओर से जारी है। पाकिस्तान सेना ने लंबी दूरी के मोर्टार के साथ भारतीय सेना की स्थिति और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया। सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तानी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। नीलम वैली की ओर जाने वाली मुख्य सड़क अभी यातायात के लिए खुली है। कल भारतीय गोलीबारी के कारण इसे पाकिस्तानी सेना ने बंद कर दिया गया था जिसमें कई आतंकी लॉन्च पैड जल गए थे।