पाकिस्तान को दिया करारा जवाब LOC पर भारतीय सेना ने, 5 पाक सैनिक मरे और 10 पाक सैनिक घायल !
पाकिस्तान पिछले कई दिनों से LOC पर सीज़ फायर का उल्लंघन कर रहा है और भारतीय सेना इसका मुँह तोड़ जवाब भी लगे हाथों दे रही है। आज
पुंछ के केजी सेक्टर और राजौरी सेक्टर के कई इलाकों में पाकिस्तान द्वारा LOC पर सीज़ फायर का उल्लंघन किया गया जिसकी जवाबी फायरिंग में पांच से ज्यादा पाक सेना के जवान मारे गए है और 10 से ज्यादा जवान घायल हो गए है। इसके साथ ही 8 पाकिस्तानी सेना की पोस्ट तबाह हो गयी है।
पुंछ, राजौरी और बारामूला में एलओसी से लगते सैकड़ो किमी इलाके में भारत और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच कई स्थानों पर भारी गोलीबारी जारी है। भारी तोपें, रॉकेट, मोर्टार और एटीजीएम का उपयोग किया जा रहा है।
पुंछ के शाहपुर केरनी सेक्टर में भारत और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच तोपखाने की गोलाबारी शुरू हो चुकी है । भारतीय सेना ने PoK में हाजी पीर के एलओसी के पास ख्वाजा बांदी इलाके में दुश्मन की पोस्ट को खत्म कर दिया है । यहाँ पर गोलाबारी अभी भी जारी है।
इसके साथ ही भारतीय सेना ने लीपा घाटी सेक्टर में अब पाक सेना के ठिकानों और आतंकवादी लॉन्चपैड्स को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। लगभग पूरे एलओसी, नीलम और ऊपरी क्षेत्रों में गोली बारी जारी है । ऐसी खबरें हैं कि भारतीय गोलाबारी से हाजी पीर सेक्टर में कम से कम 2 सामरिक सड़कों को काट दिया गया है। कुछ क्षेत्रों में पाक सेना अलग थलग पड़ गयी है।
पाक सेना अब भारतीय सेना से लाउडस्पीकर के जरिए गोलाबारी रोकने का अनुरोध कर रही है।पाक सेना द्वारा घायलों को निकलने का समय हासिल करने के लिए यह एक रणनीति है। पहले भी कई बार पाक सेना ऐसा नीलम घाटी में कर चुकी है ।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website