पाकिस्तान की भारी गोलीबारी में भारत ने सिखाया सबक,सफ़ेद झण्डे दिखा ले गए 2 शव पाकिस्तान !
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आने से नहीं बच रहा है। शनिवार सुबह पुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी शुरू कर दी जिसका भारतीय सेना ने मुँह तोड़ जवाब दिया है।पाकिस्तानी सेना मोर्टार शेलिंग के साथ ही गोले भी दाग रही है।बौखलाया पाकिस्तान लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है।हाजीपीर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है ।
इस दौरान पाक सेना ने भारी गोलाबारी की। वही जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान सेना सफेद झंडा दिखाकर अपने मारे गए जवानों के शवों को वापस ले गई।
बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है।
घाटी का माहौल खराब करने के लिए वह आतंकियों को घुसपैठ कराना चाहता है, इसी को लेकर आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है।