Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / भारतीय सेना ने पैंगोंग त्सो के दक्षिणी किनारे पर सामरिक जीत दिलाने वाली जगह को कंट्रोल में लिया !

clean-udaipur भारतीय सेना ने पैंगोंग त्सो के दक्षिणी किनारे पर सामरिक जीत दिलाने वाली जगह को कंट्रोल में लिया !
News Agency India September 01, 2020 07:52 AM IST

भारतीय सेना ने पैंगोंग त्सो के दक्षिणी किनारे पर सामरिक जीत दिलाने वाली जगह को कंट्रोल में लिया !

भारतीय सैनिकों ने बेहद फुर्ती और चतुराई से कार्रवाई को अंजाम देते हुए पेंगांग झील के दूसरे किनारे पर भी फिंगर एरिया की तरह घुसपैठ करने की कोशिश को नाकाम कर दिया है। चुशूल इलाके में चीनी सैनिकों की तैयारियों को भांपकर भारतीय सैनिकों ने 29-30 अगस्त की रात को पहले ही कार्रवाई कर उन्हें पीछे धकेल कर अपनी पोजीशन मजबूत कर ली है।

सूत्रों के मुताबिक भारतीय सैनिकों ने बढ़त हासिल करते हुए उन जगहों पर मोर्चा जमा लिया है जहां से वो चीनी सैनिकों पर भारी पड़ सकते हैं। रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि चीनी सैनिकों ने एलएसी पार करने की कोशिश की जिसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने कार्रवाई की है। अभी तक किसी सैनिक के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है। दोनों ओर के ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी चुशूल में चर्चा कर रहे हैं लेकिन तनाव काफी बढ़ गया है।

लद्दाख में मौजूद सूत्रों का दावा है कि हालात क़ाबू में है और दो दिन पहले हुई कार्रवाई के बाद ज़मीन पर भारतीय सैनिकों का पलड़ा भारी है। न केवल चीनी सेना की कार्रवाई को शुरू होने से पहले ही रोक दिया गया बल्कि भारतीय सैनिकों ने अब पहले से बेहतर मोर्चों पर पकड़ बना ली हैं। पिछले हफ्ते से चीनी सैनिकों की गतिविधियां पूर्वी किनारे की तरफ बढ़ गई थीं जिस पर लगातार भारतीय सेना की नज़र थी। इसलिए चीन की तरफ से कार्रवाई शुरू होने से पहले ही भारतीय सेना का कार्रवाई की शुरुआत कर दी।

चीनी सेना ने पेंगांग झील के पश्चिमी किनारे पर मई के महीने में घुसपैठ की थी और फिंगर 4 तक के इलाके पर कब्जा कर लिया था। पिछले तीन महीने से ज्यादा समय से दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के सामने डटी हुई हैं। यहां से चुशूल का रास्ता जाता है जो भारतीय सेना के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। चुशूल से ही डेमचौक, कोइल, हनले जैसे गांवों का रास्ता निकलता है ,जहां चीनी सेना अक्सर घुसपैठ की कोशिश करती रहती है। चुशूल में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्रिप है और सेना का महत्वपूर्ण मुख्यालय है। पूर्वी किनारे का महत्व इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यहां से तिब्बत जाने के लिए कई चौड़े रास्ते हैं जहां से टैंक या बख्तरबंद गाड़ियां भी ले जाई सकती हैं।

पूर्वी लद्दाख में भारत के जांबाज सैनिकों ने एक बार फिर अपनी वीरता से ना केवल चीनी सैनिकों के मंसूबों को विफल कर दिया, बल्कि पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी किनारे पर ऊंचाई वाले इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया है। अब तक निष्क्रिय पड़े इस इलाके पर नियंत्रण से भारतीय सेना को यहां जंग की स्थिति में रणनीतिक लाभ मिलेगा। इस बीच सूत्रों ने यह भी बताया है कि चूशूल और मोल्डो में दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की बैठक में मुद्दे के समाधान और तनाव कम करने को लेकर बातचीत जरूर हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

झड़प वाले स्थान का ऊंचा इलाका LAC के इस पार भारतीय इलाके में है, लेकिन चीन इसे अपने हिस्से में होने का दावा करता है। सूत्रों ने बताया कि हाल ही में एक स्पेशल ऑपरेशन बटालियन को इलाके में भेजा गया था। 29-30 अगस्त की दरम्यानी रात चीन की नापाक हरकत के बीच इस बटालियन ने ऊंचे इलाकों को अपने कब्जे में ले लिया, जहां से चीनी सैनिक कुछ सौ मीटर ही दूर थे।

स्पेशल ऑपेशंस बटालियन सहित भारतीय सैनिकों की ओर से नियंत्रण में लिया गया ऊंचा इलाका पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी किनारे पर है। सूत्रों ने बताया कि यह इलाका जिस पक्ष के कब्जे में होता है, उसे इस इलाके में नियंत्रण बनाने के लिए काफी रणनीतिक लाभ मिलता है।

घुसपैठ की कोशिश से इनकार कर चुके चीन ने एक बार फिर भारतीय सैनिकों पर ही एलएसी के उल्लंघन का आरोप लगाया है। पीएलए वेस्टर्न थिएटर कमांड ने ग्लोबल टाइम्स से कहा, ''भारतीय सैनिकों ने कई दौर की बातचीत में बनी सहमति का उल्लंघन किया और लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल को पार किया और उद्देश्यपूर्वक उकसाया।''

गौरतलब है कि गलवन घाटी में 15-16 जून की दरम्यानी रात भारतीय और चीनी सैनिकों में हिंसक झड़प हुई थी। इसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे और झड़प में चीन के सेना के 43 सैनिक भी हताहत हुए थे। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कदम में, भारतीय सेना ने लद्दाख में दक्षिणी तट पैंगोंग त्सो पर ऊंचाई पर कब्जा कर लिया है, जो इसे क्षेत्र में भारत की पकड़ मजबूत कर देगा। सूत्रों ने बताया कि 29-30 अगस्त की रात को एक विशेष ऑपरेशन बटालियन ने इलाके में कदम रखा और चीनी सैनिकों के साथ कुछ सौ मीटर की दूरी पर ऊंचाई पर कब्जा कर लिया। एक विशेष ऑपरेशन बटालियन सहित भारतीय सेना के सैनिकों द्वारा कब्जा की गई ऊंचाई, थांगुंग के पास पैंगोंग त्सो के दक्षिणी बैंक के दक्षिण में है।

सूत्रों के अनुसार, इस मुद्दे को सुलझाने के लिए चुगुल / मोल्दो में दो ब्रिगेड कमांडर स्तर की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला है। पश्चिमी थिएटर कमान ने पहले कहा था कि दो देशों के बीच भारतीय सैनिकों ने इस बहु-स्तरीय वार्ता में आम सहमति का उल्लंघन किया है । पीएलए वेस्टर्न थिएटर कमांड ने चीन के हवाले से बताया, "भारतीय सैनिकों ने भारत और चीन के बीच बहु-स्तरीय वार्ता में आम सहमति का उल्लंघन किया और फिर से सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार किया और जानबूझकर उकसाया।" भारतीय सेना के प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने चीनी सेना द्वारा शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि को लद्दाख में चुशुल के पास पैंगोंग त्सो के दक्षिणी तट के पास भारतीय इलाकों में घुसपैठ करने का प्रयास किया है और अब इस मुद्दे को हल करने के लिए इस पर बातचीत चल रही है। । 29/30 अगस्त की रात, पीएलए सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में चल रहे गतिरोध पर सैन्य और राजनयिक व्यस्तताओं के दौरान आने वाली पिछली सहमति का उल्लंघन किया और यथास्थिति को बदलने के लिए उत्तेजक सैन्य मूवमेंट को अंजाम दिया।" भारत और चीन अप्रैल-मई से इस क्षेत्र, सहित कई क्षेत्रों में चीनी सेना द्वारा किए गए बदलाव को लेकर गतिरोध में लगे हुए हैं!

 

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS