भारतीय-अमेरिकी भव्या लाल को NASA ने बनाया कार्यकारी प्रमुख !
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा में भारतीय-अमेरिकी भव्या लाल को नासा में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। भव्या लाल को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया गया है। भव्या लाल अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा नासा में बदलाव संबंधी समीक्षा दल की सदस्य हैं और बाइडेन प्रशासन के अंतर्गत एजेंसी में परिवर्तन संबंधी कार्यों को देख रही थी ।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बयान में कहा कि भव्या लाल के पास अभियांत्रिकी और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का व्यापक अनुभव है। भव्या 2005 से 2020 तक इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस एनालिसिस साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (एसटीपीआई) में अनुसंधान की सक्रिय सदस्य भी रही हैं।
भव्या लाल पहले से ही अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के साथ कई प्रोग्रामों के माध्यम से जुड़ी हुई हैं। भव्या पहले नासा के प्रसिद्ध प्रोग्राम इनोवेटिव एडवांस्ड कॉन्सेप्ट्स प्रोग्राम और नासा एडवाइजरी काउंसिल की टेक्नोलॉजी, इनोवेशन एंड इंजीनियरिंग एडवाइजरी कमेटी की एक्सटर्नल काउंसिल मेंबर भी रह चुकी हैं। उन्होंने पांच नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंजीनियरिंग, और मेडिसिन (एनएएसईएम) समितियों में भी काम किया है, जिनमें से सबसे हाल ही में, स्पेस न्यूक्लियर प्रोपल्शन टेक्नोलॉजीज पर एक है जो 2021 में रिलीज होगा।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk