7 मार्च 2022 : फिलिस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य का असामयिक निधन हो गया है। फिलिस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य को रमल्ला स्थित दूतावास में मृत पाया गया। हालांकि मुकुल आर्य के निधन के कारणों के बारे में अभी तक अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
मुकुल आर्य के निधन पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, " रमल्ला में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य के निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा।"
मुकुल आर्य विदेश मंत्रालय में डिप्लोमैट थे। आर्य पेरिस में यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल और काबुल और मॉस्को में भारत के दूतावासों में सेवा दे चुके थे। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली में मंत्रालय में भी सेवाएं दी थीं।