पाकिस्तानी सेना के LOC पर सीज़फायर उल्लंघन पर भारतीय सेना का करारा जवाब !
पिछले 36 घंटों के दौरान LOC पर पाकिस्तानी सेना हाजी पीर और उरी सेक्टर में कई बार सीज़फायर का उल्लंघन कर भारतीय रिहायशी इलाकों में मोटार्र और गोलियों दाग रही है और भारतीय पोस्ट को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है जिसका भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया और बदले में की गयी कार्यवाही में पाकिस्तान के दीवा सेक्टर में नायब सूबेदार कंदेरो और पाक सेना के सिपाही एहसान की मौत हो गयी जिसकी पुष्टि खुद पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने ट्वीट कर की है।
वही सूत्र बता रहे कि पाकिस्तानी प्रवक्ता यहाँ आधा सच ही बता रहे है और घायलों की संख्या 50 के आसपास हो सकती है। वैसे भी पाकिस्तान कभी भी अपने शहीद सिपाहियों की सही संख्या नहीं बताता है। आपको बताते चले कि पाकिस्तानी सेना के जनरल बाजवा ने हाल ही में 22 दिसम्बर 2019 को LOC का दौरा किया था उसके बाद से ही भारत पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ता चला रहा है।