Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / भारत ने पाकिस्तान सीमा से हटायी फेंसिंग,डर के मारे पाक विदेश मंत्री ने की शिकायत UN से !

clean-udaipur भारत ने पाकिस्तान सीमा से हटायी फेंसिंग,डर के मारे पाक विदेश मंत्री ने की शिकायत UN से !
News Agency India December 01, 2019 10:38 PM IST

भारत ने पाकिस्तान सीमा से हटायी फेंसिंग,डर के मारे पाक विदेश मंत्री ने की शिकायत UN से !

पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलीबारी के बीच सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि लाइन ऑफ कंट्रोल पर हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं। हमें किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। वही बुधवार LOC सहित पूँछ और POK के कई सेक्टरों में पाकिस्तानी सेना द्वारा अकारण गोलाबारी का भारतीय सैनिकों ने जवाब देते हुए भारी बमबारी की ।इसी डर से नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान के महत्वपूर्ण एसएसजी मुख्यालय को वहाँ से हटा दिया गया है ।

भारतीय सेना की कार्यवाही में POK स्थित हिजबुल आतंकी कैंप तबाह कर दिए गए और कई पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों को भारी जवाबी कार्रवाई में मार गिराया है।

वहीँ पाकिस्तान ने कहां कि भारत ने 5 सेक्टरों में LoC से बाड़ हटा दी है। भारतीय सेना ने POK को लक्षित करने के आधार पर स्पाइस मिसाइल सिस्टम को LoC के करीब इनस्टॉल किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी ने यूनाइटेड नेशन प्रेसिडेंट को भारतीय सेना द्वारा बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की रिपोर्ट लिख भेजी है ।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में बांदीपोरा और केरन में गुरेज में एलओसी पर भारी गोलीबारी हुई है । पीओके की नीलम घाटी में सलखला और एथमुक्कम में नुकसान की रिपोर्ट आ रही है । आपको बताते चले कि जैश और हिजबुल जैसे आतंकी संगठन इस क्षेत्र में सक्रिय रहते है जिसे पाक सेना / आईएसआई / एसएसजी का समर्थन सक्रिय करता रहता है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS