Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / पैंगोंग में भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को खदेड़ा, 45 साल बाद हुई फायरिंग !

clean-udaipur पैंगोंग में भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को खदेड़ा, 45 साल बाद हुई फायरिंग !
News Agency India September 01, 2020 01:24 PM IST

पैंगोंग में भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को खदेड़ा, 45 साल बाद हुई फायरिंग !

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में LAC पर तनाव बढ़ता चला जा रहा है। चार दशको बाद सोमवार देर रात LAC पर चीन की तरफ से गोलीबारी की खबर आयी है। 1975 के बाद यह पहला मौका होगा जब एलएसी पर फायरिंग हुई। हालाँकि भारत की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन चीन ने दावा किया है कि पैंगोंग झील के दक्षिणी तट पर भारतीय सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की।

यह घटना एलएसी पर उस जगह पर हुई है जहां भारत और चीन के सैनिक पिछले तीन महीने से आमने-सामने हैं। वहीं चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने चीनी सैनिकों के हवाले से दावा किया है कि भारतीय सैनिकों ने वास्तविक निंयत्रण रेखा को क्रॉस करने की कोशिश की। इसी क्रम में चीन के सैनिकों ने वॉर्निंग फायर शॉट्स फायर किये गए।

चीन सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने चीनी सैन्य प्रवक्ता के हवाले से जारी बयान में आरोप लगाया कि भारतीय सेना ने गैरकानूनी तरीके से पैंगोंग झील के दक्षिणी तट पर सोमवार को एलएसी का उल्लंघन किया। भारतीय सैनिकों द्वारा पीएलए के गश्ती दल पर चेतावनी भरी फायरिंग करने के बाद चीनी सैनिकों को जवाबी कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद चीन ने कहा, हम भारतीय पक्ष से आग्रह करते हैं कि इस तरह की कार्रवाई को तुरंत रोकें।

सच्चाई ये है कि चीन ने पूर्वी लद्दाख में फिर घुसपैठ की कोशिश की थी लेकिन एक बार फिर भारतीय सेना चीन की घुसपैठ को नाकाम कर दिया । पैंगोंग झील के दक्षिण किनारे पर चीन ने घुसपैठ की कोशिश की लेकिन मुस्तैद भारतीय सेना ने उसे नाकाम कर दिया। भारतीय सेना ने चीन के सैनिकों को खदेड़ दिया।

अब चीन ने उल्टा भारत पर उकसावे की कार्रवाई का आरोप लगाया है ।चीन ने भारतीय सेना पर एलएसी पार करने का आरोप लगाया है। चीन का आरोप है कि भारतीय सेना ने LAC पर उकसाने की कारवाई की और चीन के सैनिकों पर गोलीबारी की।


चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि भारतीय सैनिकों ने सोमवार को पैंगॉन्ग त्सो के दक्षिणी किनारे पर घुसपैठ करने की कोशिश की। इस दौरान जब चीनी सेना की पेट्रोलिंग पार्टी भारतीय जवानों से बातचीत करने के लिए बढ़ी तो उन्होंने जवाब में वॉर्निंग शॉट फायर किए। चीनी सेना के प्रवक्ता ने कहा, चीनी सीमा रक्षकों को हालात को काबू में करने के लिए जवाबी कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ा।

पिछले तीन महीने से जारी गतिरोध के बीच दोनों देशों के बीच विभिन्नस्तरों पर बातचीत चल रही हैा हाल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस में चीन के रक्षा मंत्री से मुलाकात की थी। वहीं सैन्य स्तर पर भी ब्रिगेड कमांडर लेवल की बातचीत कई दौर चल चुकी है लेकिन चीन के अड़ियल रवैये की वजह से अभी तक कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका है।

हाल में पैंगोंग लेक के दक्षिणी किनारे की कुछ अहम चोटियों पर भारतीय सैनिकों ने अपना नियंत्रण कायम कर लिया है। अब चीन की कोशिश उन महत्वपूर्ण ठिकानों से भारतीय सैनिकों को पीछे करने की है।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS