Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / आयकर विभाग ने दिल्ली, गुजरात और दादरा में छापेमारी की

clean-udaipur आयकर विभाग ने दिल्ली, गुजरात और दादरा में छापेमारी की
News Agency India September 01, 2021 08:39 AM IST

आयकर विभाग ने दिल्ली, गुजरात और दादरा में छापेमारी की

आयकर विभाग ने सिंथेटिक यार्न (धागे) और पॉलिएस्टर चिप्स के एक निर्माता एवंवितरक के खिलाफ 01.09.2021 को एक तलाशीतथाजब्ती अभियान चलाया।कंपनी का दिल्ली मेंकॉर्पोरेट कार्यालय है जबकिदादराऔर नगर हवेली एवंदाहेज में कारखाने हैं।

तलाशी के दौरान,अपराध सिद्ध करने वाले कईदस्तावेजअनियमित बहीखाताडिजिटल साक्ष्य आदि मिले हैंजिनसे समूह की बेहिसाब लेनदेन में संलिप्तता का पता चलता है। नियमित खातों के बाहर लेनदेननकद खरीदबिक्री को छिपानेऔर फर्जी पक्षोंको बिक्री की बुकिंग के पर्याप्त सबूत भी मिले हैं।

समूह ने पिछले कुछ वर्षों में श्रबहीखाते में 380 करोड़ रुपये के अपने बेहिसाबी धन को फर्जी इकाइयों के माध्यम से असुरक्षित ऋण के रूप में दर्शाया। इसके अलावाउसके बहीखाते में शेयर प्रीमियम के रूप में शेल इकाइयों के माध्यम से 40 करोड़ रुपये की राशि भी दिखायी गयी।शेल इकाइयोंके निदेशकों और लेखा परीक्षकों ने अपने बयान में स्वीकार किया है कि उन इकाइयों काइस्तेमाल मूल रूप से आवास संबंधी प्रवृष्टियां प्रदान करने के लिए किया गया था।

"अंगाड़िया"के माध्यम से नकद खरीद के पर्याप्त सबूत और नकदी के लेनदेन का खुलासा करने वाले दस्तावेज बरामद किए गए हैं। 154 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद की बुकिंग के साक्ष्य का भी पता चला है। तलाशी के दौरान बेहिसाबीआभूषणमिले हैं और 11 लॉकरपर रोक लगा दी गयी है।

तलाशी अभियान अब भी जारी है और जांच का काम चल रहा है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS