राजस्थान में उदयपुर के देवला से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना में यहां एक विधवा महिला को प्रेम-प्रसंग के शक के आधार पर नग्न कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। मामला यही खत्म नहीं हुआ, हैवानियत की हदें पार करते हुए महिला के साथ मारपीट करने के बाद सिर के बाल भी काट दिये गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित विधवा महिला गोगुन्दा थाना क्षेत्र के देवला की रहने वाली है और सिलाई का काम करती है।
करीब एक साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। मामले के अनुसार, भीमाना की रहने वाली करीब एक दर्जन से भी ज्यादा महिलाएं पीड़िता की दुकान पर पहुंची और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
सिर के बाल काट, अर्धनग्न कर बाजार में दौड़ाया
महिलाओं ने न सिर्फ विधवा महिला के साथ मारपीट की बल्कि उसके सिर के बाल भी काट दिए। इसके बाद महिला को अर्धनग्न कर बीच बाजार में दौड़ाया गया। इस दौरान विधवा महिला मार खाती रही और चिल्लाती रही। उसका नन्हा सा बेटा भी अपनी मां को पिटता देखकर रोता और चिल्लाता रहा, लेकिन मारपीट करने वाली महिलाओं का दिल नहीं पसीजा।
घटना गुरुवार की बताई जा रही है। घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विधवा से मारपीट के दौरान उसका मासूम बेटा पास में खड़ा रो-रोकर चिल्लाता रहा, लेकिन मारपीट करने वाली महिलाओं को दया-शर्म नहीं तक नहीं आई। घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला नग्न अवस्था में है। अन्य महिलाएं उसे मार रही है। वहीं एक महिला, उसे चप्पल से भी मार रही है तो दूसरी महिला विधवा को खींच रही है। इस दौरान विधवा का मासूम बच्चा अपनी मां को बचाने की कोशिश कर रहा है।
देवला में जिस विधवा महिला के साथ ये शर्मनाक घटना हुई है,वो सिलाई का काम करती है। मारपीट करने वाली महिलाओं की संख्या एक दर्जन से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामलें में पाली जिले से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य अभियुक्ता उसकी भाभी सहित 2 भाइयों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।