पॉलीटेक्निक शिक्षा एप में छात्रों को निःशुल्क मिलेंगे ई-लेक्चर्स, लैब मैनुअल, परीक्षाओं के पेपर, ई-नोट्स !
जयपुर, 3 फरवरी। तकनीकी शिक्षा सचिव श्रीमती शुचि शर्मा ने बुधवार को शासन सचिवालय में तकनीकी शिक्षा निदेशालय, जोधपुर के अन्तर्गत टी.टी.सी. एण्ड एल.आर.डी.सी. जोधपुर द्वारा निर्मित किये जा रहे पॉलीटेक्निक शिक्षा एप की समीक्षा की।
तकनीकी शिक्षा सचिव द्वारा पॉलीटेक्निक शिक्षा एप की समीक्षा के अवसर पर उन्हें अवगत कराया गया कि इसमें पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों के सभी विषयों के लगभग पूर्ण पाठ्यक्रम को ई-कन्टेन्ट में परिवर्तित किया जा चुका है। इस एप में उत्तरोत्तर अपडेशन की सुविधा उपलब्ध है, जिससे छात्रों को पाठ्यक्रम से सम्बन्धित समस्त सामग्री यथा ई-लेक्चर्स, लैब मैनुअल, प्राविधिक शिक्षा मण्डल की पूर्ण परीक्षाओं के पेपर, बहु विकल्पी प्रश्न, ई-नोट्स निःशुल्क मिलती रहेगी।
तकनीकी शिक्षा सचिव ने एप के निर्माण की टीम वाई. के. अग्रवाल, संयुक्त निदेशक, कपिल सोलंकी, वशिष्ठ भाटी, मीनाक्षी पवार इत्यादि को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस एप को तकनीकी शिक्षा में एक नया आयाम बताया ।
इस अवसर पर शासन सचिव के समक्ष अभियांत्रिकी महाविद्यालय अजमेर के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों द्वारा निर्मित ई-लेक्चर एप का ऑनलाइन प्रस्तुतिकरण किया गया। इस एप के द्वारा राज्य के 11 स्वायत्तशासी अभियांत्रिकी महाविद्यालयों को जोड़ा जायेगा। सभी विषय विशेषज्ञ इस एप में अपने लेक्चर्स अपलोड कर सकेंगे।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा विभाग संयुक्त सचिव डॉ. मनीष गुप्ता, प्रभारी अधिकारी एम.ए. पठान,आरटीयू कोटा रजिस्ट्रार नरेश मालव, डॉ. संदीप कुमार निदेशक सीईजी, तकनीकी शिक्षा निदेशालय निदेशक पी.सी. मकवाना तथा तकनीकी शिक्षा निदेशालय के अधिकारी उपस्थित थे।