Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / पंचायत चुनाव-2021 के पहले चरण में 64.24 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

clean-udaipur पंचायत चुनाव-2021 के पहले चरण में 64.24 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान
News Agency India October 02, 2021 02:12 AM IST

पंचायत चुनाव-2021 के पहले चरण में 64.24 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

जयपुर, 20 अक्टूबर। प्रदेश के अलवर और धौलपुर जिलों में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए प्रथम चरण के लिए हुए चुनाव में 64.24 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सर्वाधिक मतदान अलवर जिले की बहरोड़ पंचायत समिति में हुआ, जहां 72.16 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले।

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि प्रथम चरण में प्रदेश के अलवर और धौलपुर जिले की 7 पंचायत समितियों के 153 वार्डों के लिए मतदान करवाया गया। उन्होंने बताया कि कुल 9 लाख 41 हजार 490 मतदाताओं में से 6 लाख 4 हजार 854 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मेहरा ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कोरोना संबंधी सभी दिशा-निर्देशों की पालना के साथ सुरक्षित मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि गांवों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिली। स्थानीय प्रशासन और जागरूक मतदाताओं ने कोरोना संबंधी गाइडलाइनों की पालना के साथ सुरक्षित मतदान किया।

आयुक्त ने बताया कि 2 जिलों में हुए चुनाव में प्रातः 10 बजे 10.87 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 12 बजे मतदान का प्रतिशत 23.67 तक पहुंच गया। दोपहर 3 बजे तक प्रतिशत 47.71 तक जा पहुंचा और शाम बजे 5 बजे 62.09 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके थे। मतदान समाप्ति तक यह प्रतिशत 64.24 तक पहुंच गया।

मेहरा ने बताया कि दूसरे चरण के लिए 23 और तीसरे चरण के लिए 26 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा, जबकि 29 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर मतगणना होगी।

 

 

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS