Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / दक्षिण अफ्रीका में एक महिला ने एक साथ 10 बच्‍चों को दिया जन्‍म

clean-udaipur दक्षिण अफ्रीका में एक महिला ने एक साथ 10 बच्‍चों को दिया जन्‍म
News Agency India June 01, 2021 02:34 PM IST

दक्षिण अफ्रीका में एक महिला ने एक साथ 10 बच्‍चों को दिया जन्‍म

केपटाउन : दक्षिण अफ्रीका में एक महिला ने 10 बच्‍चों को जन्‍म दिया है। साउथ अफ्रीका में ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह अपने आप में एक विश्‍व रिकॉर्ड हो सकता है। गोसियामी धमारा सिटहोल नाम की महिला ने एक साथ 10 बच्‍चों को जन्‍म दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 37 साल की गोसियामी धमारा सिटहोल ने एक साथ सात लड़कों और तीन लड़कियों को जन्‍म दिया है। प्रेग्‍नेंसी के दौरान डॉक्‍टरों ने कहा था कि उन्‍हें 6 बच्‍चे हो सकते हैं लेकिन जब 7 जून को गोसियामी का ऑपरेशन किया गया था तो उन्‍हें एक साथ 10 बच्‍चे हुए। गोसियामी बताती हैं कि उनके पति को उम्‍मीद थी कि उन्‍हें आठ बच्‍चे हो सकते हैं। अपनी सभी बच्‍चों को स्‍वस्‍थ देखकर परिवार के सभी सदस्‍य काफी खुश हैं।

गोसियामी ने बताया कि प्रेग्‍नेंसी के दौरान जब डॉक्‍टरों को लगा कि उनके पेट में 6 बच्‍चे हैं तो उन्‍होंने गोसियामी को काफी सावधानी बरतने को कहा था। डॉक्‍टर जानते थे कि थोड़ी सी लापरवाही सभी बच्‍चों के लिए खतरनाक साबि‍त हो सकती है। एक समय ऐसा भी आया था जब गोसियामी काफी बीमार हो गईं थीं। उन्‍होंने कहा कि प्रेग्‍नेंसी के दौरान वह बेहद दर्द से गुजरी हैं लेकिन उनके दिमाग में केवल एक ही बात थी कि उनके बच्‍चे स्‍वस्‍थ हों।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोसियामी के सभी बच्‍चे पूरी तरह से स्‍वस्‍थ हैं लेकिन अभी उन्‍हें कुछ दिन इन्‍क्‍यूबेटर्स में ही रहना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक गोसियामी ने प्राकृतिक तरीके से ही गर्भधारण किया था। प्रेग्‍नेंसी के दौरान उन्‍हें कई बार काफी दिक्‍कत का सामना करना पड़ा। उनके पैर और कमर में हमेशा दर्द बना रहता था। उन्‍हें पता था कि एक गलती उनके बच्‍चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। हालांकि सबकुछ ठीक रहा और आज गोसियासी दुनिया में एक प्रेग्‍नेंसी में सबसे ज्‍यादा बच्‍चे पैदा करने वाली महिला बन गई हैं।

सितोले के पति टेबोगो त्‍सोतेत्‍सी ने बताया कि ये बच्‍चे 7 जून को सिजेरेयन विधि से प्रिटोरिया के एक हॉस्पिटल में हुए हैं। इस अफ्रीकी कपल के पहले ही 6 साल के जुड़वां बच्‍चे हैं। टेबोगो त्‍सोतेत्‍सी इस समय बेरोजगार है। टेबोगो ने बताया कि बच्‍चों के जन्‍म के बाद वह बहुत भावुक और खुश महसूस कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा, 'इन 10 बच्‍चों में से 7 बेटे और 3 बेटियां हैं। मेरी पत्‍नी सात महीने और 7 दिन से गर्भवती थी। मैं बहुत खुश हूं। मैं बहुत भावुक महसूस कर रहा हूं। मैं अभी ज्‍यादा बात करने की स्थिति में नहीं हूं।'

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS