राजस्थान में 8वी कक्षा तक नियमित कक्षाएं आगामी आदेश तक रहेंगी बन्द !
राजस्थान राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के आदेश दिनांक 08 /09/ 2020 में निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया s.o.p. को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार की विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ ही निजी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों व मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल कॉलेज को खोलने के संबंध में नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
साथ ही कहा गया है कि ऑनलाइन अथवा डिस्टेंस लर्निंग जारी रहेगी और इसे प्रोत्साहित किया जाता रहेगा। 11 जनवरी 2021 से मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज , पैरामेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति दी गई है।
राज्य के सभी सरकारी अथवा निजी विद्यालयों के 9वी से 12वीं तक की नियमित कक्षाओं के लिए विद्यालय 18 जनवरी 2021 से खोले जाएंगे। सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों द्वारा नियमित कक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) की अनिवार्यतः पालना सुनिश्चित की जाएगी। नियमित कक्षाओं के अध्ययन के लिए छात्रों की बैठक व्यवस्था इस प्रकार की जाएगी कि प्रत्येक कक्ष में छात्रों की उपस्थिति कक्ष की क्षमता के 50% से अधिक नहीं होगी।
राजस्थान के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के अंतिम वर्ष की कक्षाओं को 18 जनवरी 2021 से प्रारंभ करने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही कक्षा एक से आठवीं तक की नियमित कक्षा गतिविधियां आगामी आदेश तक बंद रहेंगी। कोचिंग संस्थानों को 18 जनवरी 2021 से खोलने की अनुमति जारी की जा चुकी है। इस संबंध में अलग से मानक संचालन प्रक्रिया सूची जारी की जाएगी ,जिसकी सभी कोचिंग संस्थानों को सख्ती से पालना करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सरकारी और निजी विद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान कोचिंग संस्थान कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु निर्धारित किया प्रोटोकॉल की पालना करते हुए शिक्षण गतिविधि को प्रारंभ कर सकेंगे। सभी विद्यालयों महाविद्यालयों व कोचिंग संस्थानों द्वारा गृह मंत्रालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई मानक संचालन प्रक्रिया की राज्य सरकार के गृह विभाग ,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाएगी।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk