Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / राजस्थान में तीसरी से 5वीं कक्षा तक पढ़ने वाले 45 लाख बच्चों को स्कूल से मिलेंगे 60 प्रतिशत मार्क्स !

clean-udaipur राजस्थान में तीसरी से 5वीं कक्षा तक पढ़ने वाले 45 लाख बच्चों को स्कूल से मिलेंगे 60 प्रतिशत मार्क्स !
News Agency India January 01, 2021 08:30 PM IST

राजस्थान में तीसरी से 5वीं कक्षा तक पढ़ने वाले 45 लाख बच्चों को स्कूल से मिलेंगे 60 प्रतिशत मार्क्स !

राजस्थान में शिक्षा विभाग पांचवी कक्षा तक पढने वाले 45 लाख बच्चों की परीक्षा में छात्रों को 60 प्रतिशत नंबर स्कूल इंटरनल के रूप में स्कूल से ही मिलेंगे, जबकि बचे हुए 40 प्रतिशत नंबर के लिए ही परीक्षा देनी होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने कहा कि यह व्यवस्था कक्षा एक से पांच के लिए है, जबकि 6वीं से 8वीं तक के बच्चों को 50 प्रतिशत अंक इंटरनल के रूप में स्कूल देगा।

कोरोना काल के चलते शिक्षा विभाग ने बच्चों के इंटरनल और एक्सटर्नल मार्क्स तय कर दिए हैं। इस फैसले से सबसे ज्यादा राहत प्राइमरी के छात्रों को मिलेगी। इन छात्रों को सिर्फ 40 फीसदी नंबर के लिए ही परीक्षा देनी है।

उन्होंने कहा कि यह परीक्षा भी बहुत आसान तरीके से ली जाएगी। बच्चों के लिए तैयार हो रही वर्कबुक से ही उसे परीक्षा देनी होगी। इसी तरह कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पचास फीसदी अंक स्कूल से इंटरनल के रूप में मिलेंगे। शेष पचास फीसदी अंक उसे परीक्षा देकर लाने होंगे। इन बच्चों को भी वर्क बुक मिलने वाली है। इस वर्क बुक के आधार पर ही बच्चों को परीक्षा देनी होगी।

शिक्षा निदेशक स्वामी ने बताया कि यह व्यवस्था सिर्फ इसी सत्र के लिए है, क्योंकि कोरोना संकट के चलते बच्चों की स्कूल अभी बंद हैं। ऐसे में नए सत्र में फिर से पुरानी व्यवस्था ही लागू हो सकती है। जिसमें सभी स्टूडेंट्स को अस्सी फीसदी अंक पेपर से ही लाने होते हैं। पांचवी कक्षा तक इस व्यवस्था से करीब 45 लाख बच्चे प्रभावित होंगे। वहीं 10वीं और 12वीं कक्षा के 21 लाख बच्चों को इस व्यवस्था का लाभ नहीं मिलेगा, क्योंकि वहां हर साल की तरह इंटरनल मार्क्स बीस फीसदी ही रहेंगे। 9वीं व 11वीं के बच्चों को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS