Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / कराची में रहा ब्लैक आउट,रात भर भारतीय वायु सेना के खौफ में करते रहे एयर पेट्रोलिंग पाक विमान !

कराची में रहा ब्लैक आउट,रात भर भारतीय वायु सेना के खौफ में करते रहे एयर पेट्रोलिंग पाक विमान !
News Agency India June 01, 2020 04:10 PM IST

कराची में रहा ब्लैक आउट,रात भर भारतीय वायु सेना के खौफ में करते रहे एयर पेट्रोलिंग पाक विमान !

सोशल मीडिया पर कराची कीवर्ड ट्रेंड कर रहा है। कराची के स्थानीय निवासियों के अनुसार, शहर को पूरी तरह से रात को ब्लैकआउट कर दिया गया ,जबकि पाकिस्तानी जेट मसरूर एयर बेस से कॉम्बैट एयर पैट्रोलिंग मिशन के तहत आसमान में उड़ते रहे। कराची के निवासियों ने सोशल मीडिया पर इस एयर पैट्रोलिंग की पुष्टि भी की है। सूत्रों के अनुसार भारतीय वायु सेना के सिंध के पास अंतराष्ट्रीय बॉर्डर पर उड़ान भरने के कारण पाकिस्तानी सेना ने अपने जेट विमानों को कराची शहर के आसपास उड़ान भर पैट्रोलिंग हेतु रवाना किया।

पाकिस्तानी मीडिया के जाने माने पत्रकार वज़हत काज़मी (@KazmiWajahat) ने भी ट्वीटर पर रात 12:55 बजे ट्वीट कर कहा कि - "संभवत: 27 फरवरी 2019 के बाद मैंने इतने पीएएफ जेट विमानों को आसमान में गश्त लगाते हुए सुना है। मुझे उम्मीद है कि कुछ भी गंभीर नहीं हो रहा है या होने की उम्मीद है।"(It's probably after 27th Feb 2019 that I have heard so many PAF jets patrolling the sky. I hope nothing serious is happening or expected to happen.)

वहीं पाकिस्तानी सूत्रों ने कराची के ब्लैकआउट को लेकर कहा कि तकनीकी फाल्ट की वजह से ब्लैकआउट हो गया था लेकिन ऐसे में पाक वायु सेना के जेट्स को मसरूर एयर बेस से कॉम्बैट एयर पैट्रोलिंग मिशन के लिए रात भर पाकिस्तान में उड़ना कई सवाल पैदा करता है।

 

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS