स्मार्ट सिटी उदयपुर सीवरेज के काम की लापरवाही, भुगत रहे बापू बाज़ार व्यवसायी !
उदयपुर में जिस लचर और अव्यवस्थित तरीके से सीवरेज का काम स्मार्ट सिटी उदयपुर के अधीन एल एंड टी कर रही उसे देख कर लगता नही है कि इस काम मे प्रबंधन नाम की तकनीक इस्तेमाल की गई हो। स्मार्ट सिटी उदयपुर और नगर निगम के अधिकारी ये मान चुके है कि इतनी बड़ी कंपनी फ़ील्ड में गलती नही कर सकती है।
बरहाल इन सबका दंश उदयपुर की जनता के साथ व्यापारी भी भुगत रहे है। मुख्य बाज़ार जिनकी दुकानों का किराया हज़ारों रुपये प्रतिमाह है वहाँ के व्यापारी दुकानों के आगे मशीनें महीनों पड़ी रहती है और उनमें काम आगे होता दिखता नहीं है। ऐसा ही वाक्या उदयपुर के सबसे मुख्य बाजार सूरजपोल बाहर बापू बाजार के व्यापारियों के साथ हो रहा जहाँ DCM शोरुम और रावत बुक स्टोर के व्यावसायिकों के साथ हो रहा है। दुकानदार आक्रोशित होकर कह रहे कि दुकानों के आगे मशीनें एक महीने से रखी है और बोलते है कि रात को काम किया जा रहा है। लेकिन रात को भी कोई काम नहीं हो रहा है और हमारा धंधा चौपट हो रहा है। मशीनें सामने पड़ी होने से ग्राहक दुकान तक पहुंच ही नहीं पा रहा है तो दुकानदारी होने का सवाल ही नही उठता है। बिना पूछे दुकान के सामने मशीने रख तो दी लेकिन काम तो हो ! निगम में शिकायत करने पर बताया गया कि जल्द मशीनें हटा दी जाएंगी लेकिन जल्दी होते होते बहुत देर हो चुकी है।
वैसे भी चाहे अधिकारी और नेता एल एंड टी जैसी बड़ी कंपनी के कामों की दुहाई दे लेकिन सच ये है कि एल एंड टी जैसी कंपनी भी उदयपुर में तकनीकी मानकों पर खरा काम नही कर रही है और कोई प्लानिंग इनके काम मे नज़र नही आती है ।चूँकि कोई विशेषज्ञ नगर निगम उदयपुर ने अपने आज तक के सबसे बड़े प्रोजेक्ट पर नियुक्त नही किया तो एल एंड टी जैसी कंपनी अपनी इच्छा से मनमाना काम रही है और उदयपुर की जनता और व्यवसायी भुगत रहे है।