इमरान ख़ान बोले -भारत को सबक सीखाने का वक़्त,ईंट का जवाब पत्थर से देंगे !
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर (POK) की असेंबली के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा है कि जम्मू कश्मीर में 370 ख़त्म कर के नरेंद्र मोदी ने अपना आख़िरी कार्ड खेला है और ये उसी तरह है जैसे हिटलर ने नाज़ियों के लिए फ़ाइनल सॉल्यूशन बनाया था।
इमरान ख़ान ने यह भी कहा कि भारत अब पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में कुछ करने की तैयारी में है और जंग हुई तो उसके लिए पाकिस्तान पूरी तरह तैयार है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए सीधे कहा- आपकी ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।
इमऱान ने कहा कि 'नरेंद्र मोदी ने जो आख़िरी कार्ड खेला है, इसके बाद कश्मीर आज़ादी की ओर जाएगा।'
पाकिस्तान के पीएम ने अपने भाषण में कई बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नाम लिया और कहा कि भारत में जो भी हो रहा है वह आरएसएस की विचारधारा के कारण ही हो रहा है। उन्होंने आरएसएस की विचारधारा को हिटलर की नाज़ी पार्टी के समान बताया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने - "दिल्ली को सबक सिखाने" की धमकी दी है और विवादित कश्मीर में किसी भी भारतीय उल्लंघन के खिलाफ अंत तक लड़ने की कसम खाई है।
पाकिस्तान ने यह क़दम भारत की ओर से जम्मू-कश्मीर राज्य को मिला विशेष दर्जा छीनने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के विरोध में उठाया है। इमरान ख़ान ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर की असेंबली को संबोधित करते हुए कहा, ''जो आरएसएस की विचारधारा है, जिसके नरेंद्र मोदी बचपन से सदस्य हैं। इस आरएसएस ने अपनी प्रेरणा हिटलर की नाज़ी पार्टी से ली थी। ये नस्लीय श्रेष्ठता मानते थे कि हिंदू क़ौम श्रेष्ठ है। वे समझते थे कि मुसलमानों ने हमारे ऊपर जो हुक़ूमत की है अब इनसे बदला लेना है। ''
इमरान ख़ान ने कहा कि -"यह विचारधारा न सिर्फ़ मुसलमानों से नहीं, ईसाइयों से भी नफ़रत करती है। आरएसएस ने अपने लोगों के ज़हन में डाला है कि अगर मुसलमान हमारे ऊपर 600 साल हुक़ूमत न करते तो वो शानदार देश बनते।नरेंद्र मोदी पर आक्रामक होते हुए इमरान ख़ान ने कहा कि इस विचारधारा ने महात्मा गांधी को कत्ल किया। इसी विचारधारा ने आगे चलकर मुसलमानों का क़त्ल-ए-आम किया। ''पिछले पांच सालों में जो कश्मीर में ज़ुल्म किए गए, इसी विचारधारा के कारण किए गए। यह नरेंद्र मोदी ने जो कार्ड खेला है, यह उसका आखिरी कार्ड था। यह फ़ाइनल सल्यूशन है। हिटलर ने भी नाज़ियों के लिए फ़ाइनल सॉल्यूशन बनाया था। मोदी ने आख़िरी कार्ड खेल दिया है, रणनीतिक ब्लंडर कर दिया है मोदी ने। यह मोदी और बीजेपी को बहुत भारी पड़ेगा। क्योंकि सबसे पहले कश्मीर का इन्होंने अंतरराष्ट्रीयकरण कर दिया है।"
इमरान खान ने कहा,''पहले कश्मीर पर बात करना मुश्किल था। अब दुनिया की नज़र कश्मीर पर है। हमारे ऊपर है कि हम इसे कैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाते हैं। मैं आपकी संसद के सामने जिम्मेदारी लेता हूं कि मैं कश्मीर की दुनिया में आवाज उठाने वाला एंबैसडर हूं। ''
दिल्ली में पिछले सप्ताह भारतीय प्रशासित कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने के बाद से अपने कुछ सबसे मजबूत शब्दों में, खान ने कहा कि सेना पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में प्रत्याशित भारतीय आक्रमण का जवाब देने की तैयारी कर रही है।पाकिस्तानी सेना के पास ठोस जानकारी है कि वे [भारत] पाकिस्तानी कश्मीर में कुछ करने की योजना बना रहे हैं और वे तैयार हैं और हम ठोस प्रतिक्रिया देंगे।"
पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक भाषण में, खान ने कहा कि अगर भारत ने किसी भी प्रकार का उल्लंघन किया तो हम अंत तक लड़ेंगे।
उन्होंने कहा, '' आपको सबक सिखाने का समय आ गया है।