उदयपुर से रानीवाड़ा ले जाते मिराज की लाखों की खेप पुलिस ने की जब्त !
उदयपुर से रानीवाड़ा जा रहे मिराज के ट्रक को मंडार पुलिस ने किया जब्त !
राजस्थान और भारत के सबसे पॉपुलर तंबाकू ब्रांड, मिराज कंपनी के तंबाकू से भरे पाउच की बड़ी खेप पकडी गयी है।
पुलिस थाना मंडार जिला सिरोही द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक कल्याण मल मीणा तथा अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष रत्नू के निर्देशानुसार तथा फाउ लाल मीणा पुलिस उप अधीक्षक रेवदर के निकट सुपरविजन में मन थाना अधिकारी छगन डांगी मय टीम द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रखते हुए प्रातः मुखबिर की सूचना पर मन थाना अधिकारी छगन डांगी मय टीम सुनील कॉन्स्टेबल, श्री रामनारायण कॉन्स्टेबल तथा अन्य द्वारा नाकाबंदी कर एक ट्रक आरजे 19 जी बी 4339 को रुकवा कर तलाशी लेने पर ट्रक में भरे मक्के तथा ज्वार के कटों के नीचे छुपा कर रखी मिराज कंपनी के तंबाकू की बड़ी खेप बरामद की है ।
अभियुक्तों द्वारा सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत तंबाकू तथा गुटको को रखने, भंडारण करने ,बेचने तथा परिवहन पर रोक होने से मार्केट में अवैध रूप से भारी मात्रा में मिराज कंपनी के तंबाकू की डिमांड होने से उक्त ₹5 की पाउच करीब ₹100 में बेची जा रही है जिस पर उक्त मिराज को कालाबाजारी के तहत लाकर भारी मुनाफा कमाने की नियत से अभियुक्तों द्वारा चुपके से इस प्रकार मिराज कंपनी के तंबाकू को छुपाकर ले जाया जा रहा था। जिस पर पुलिस ने सख्त तथा गंभीरता से नाकाबंदी करते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस थाना मंडार द्वारा पिछले काफी समय से सिरोही जिले में लगातार बड़ी कार्रवाई अंजाम दिया जा रहा है ।मौके से ट्रक तथा उसमें भरी मिराज कंपनी के तंबाकू पाउच के कार्टून जप्त किये गए है।
वर्तमान समय में पॉपुलर, मिराज कंपनी के तंबाकू की डिमांड देखते हुए कालाबाजारी मार्केट में उक्त मिराज की वर्तमान में कीमत करीब एक करोड़ रुपए से भी ज्यादा आंकी जा रही है ।पुलिस द्वारा मिराज तंबाकू के अवैध परिवहन में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह बड़ी खेप उदयपुर से लाई जा कर रानीवाड़ा जालौर पहुंचाई जा रही थी।