वीडियो: पीछोला में HRH ग्रुप का अवैध पार्टी प्लेटफॉर्म,रसूख के डर से अधिकारी नहीं करते कार्यवाही !
पीछोला झील में HRH ग्रुप का अवैध पार्टी प्लेटफॉर्म फ़िलहाल जलबुर्ज के आगे सीतामाता मंदिर के पास वाले किनारे पर झाड़ियों के बीच छुपा दिया गया है। आपको बताते चले कि न्यूज़ एजेंसी इंडिया ने 28 जनवरी 2019 के बाद अपनी दो न्यूज़ के माध्यम से अपने पाठकों को बताया था कि किस तरह पीछोला झील के बीचों बीच जगमंदिर के पास ये प्लेटफॉर्म रखा गया है जिसका उपयोग देर रात की पार्टियों में किया जाता है। ये प्लेटफॉर्म दो नावों की बॉडी पर बना हुआ है और इस पर भी परिवहन विभाग के कोई नंबर नहीं लिखे पाए गए है। मतलब साफ़ है कि ये प्लेटफॉर्म अवैध है और इसी कारण इसे लोगों की नज़रों से छुपा कर एकांत में छुपा दिया गया है।
आपको बताते चले कि HRH ग्रुप का सम्बन्ध राजपरिवार के साथ होने के कारण परिवहन विभाग और नगर निगम के अधिकारी रसूख के आगे इस प्लेटफॉर्म पर कार्यवाही करने से बच रहे है। क्या कारण है कि झील में इस तरह के अवैध पार्टी प्लेटफॉर्म नियमों के खिलाफ तैर रहे है ?