विधानसभा उप चुनाव-2021 : 9 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री की जब्त
जयपुर, 11 अक्टूबर। प्रदेश की 2 विधानसभाओं में होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग के निर्देश पर संबधित विभागों ने लगभग 9 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब, नकद राशि, नशीले पदार्थ व अन्य सामग्री जब्त की है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधान सभा उप चुनाव की घोषणा होने के साथ ही संबंधित विभागों की टीमों ने काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि वल्लभनगर (उदयपुर) एवं धरियावद (प्रतापगढ़) में 10 अक्टूबर तक 8 लाख 98 हजार 204 रुपए मूल्य विभिन्न सामग्री जब्त की है।
गुप्ता ने बताया कि इन क्षेत्रों में काम कर रही एफएसटी, एसएसटी और पुलिस ने मिलकर 6 लाख 20 हजार रुपए मूल्य की अवैध शराब, 1 लाख 25 हजार रुपए मूल्य के नशीले पदार्थ और 1 लाख 50 लाख से ज्यादा मूल्य की अन्य संदेहास्पद सामग्री को जब्त किया है। उन्होंने कहा क्षेत्र में विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि दोनों विधानसभाओं में आगामी 30 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा, जबकि 2 नवंबर को मतगणना होगी। दोनों विधानसभाओं में कुल 5 लाख 11 हजार 455 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। वल्लभनगर में 2 लाख 53 हजार 831 व धरियावद में 2 लाख 57 हजार 624 मतदाता मत डाल सकेंगे।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en